US Israel Iran War IPL 2026

नोएडा फिल्म सिटी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; एक गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से शातिर एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

twitter
Santosh Pathak

उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी हैं। अपराधिक ग्राम को कम करने के लिए पुलिस शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करती हुई दिखाई दे रही है। इसकी कड़ी में एक बार फिर फिल्म सिटी नोएडा में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से शातिर एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया है। वहीं घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। 

चेकिंग के दौरान हुई पुलिस की मुठभेड़

 

न्यूज चैनल इंडिया डेली लाइव के रिपोर्टर को डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक डीएलएफ मॉल के पास बने शौचालय के पास तिराहे पर थाना सेक्टर 20 पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से एक बाइक पर दो लडकों को आता देखा। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों लड़कों बाइक को तेज रफ्तार में भगा लिया। पुलिस ने दोनों का पीछा। दोनों लड़के नाले के किनारे सेक्टर 16ए फिल्मसिटी के पास पहुंचे। दोनों लड़कों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए दोनों लड़कों पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश नीरज गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत ही गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। वहीं बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। फारर बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

9 अपराधिक मामलें हैं आरोपी पर दर्ज

पुलिस अधिकारी के अनुसार घायल बदमाश नोएडा के सेक्टर 5 में हरौला क्षेत्र में रहता है। गिरफ्तार बदमाश आते-जाते युवक व महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनसे पर्स व मोबाइल छीनने व लूटपाट करने जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। गिफफ्तार आरोपी पर लूट/चोरी व गैंगस्टर आदि के तकरीबन 9 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की अपराधिक कुंडली खंगालने में लगी है। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।