IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

कांवड़ यात्रा में फुल वॉल्यूम पर DJ बजाना जुर्म! हंगामा किया तो होगी जेल, जुर्माना उड़ा देगा होश

कांवड यात्रा के दौरान फुल वैल्यूम पर डीजे बनना बेहद आम है. हर साल, लोग तेज वैल्यूम पर डीजे बजाते हैं, जिनकी वजह से कांवड़ रूट पर बसने वाले लोगों का बुरा हाल हो जाता है. यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों को अनचाहे शोर को सहना पड़ता है. पुलिस ने इस मनमानी के खिलाफ प्लान तैयार करता है.

Social Media
India Daily Live

कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे (DJ) बजा रहे हैं तो संभल जाइए. जुर्माना भी लगेगी और जेल भी हो जाएगी. पुलिस ने डीजे मालिकों को नोटिस भेजकर कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सेफ्टी गाइडलाइन अगर तोड़ी गई तो तगड़ा जुर्माना लगेगा. 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है, ऐसे में अगर बहुत तेज आवाज में डीजे बनाई तो खैर नहीं है. 

मेरठ में तेज आवाज डीजे बजाने पर पुलिस ने तगड़ा जुर्माना ठोकने का प्लान बनाया है. पुलिस ने कहा है कि जो लोग आदतन अपराधी हैं और ऐसी हरकतें करते आए हैं उन्होंने अगर डीजे तेज आवाज में बजाई तो 5 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना लगेगा. पढ़ें ले कांवड़ियों और डीजे मालिकों के लिए पुलिस ने क्या-क्या नियम तय किए हैं.

  • डीजे लदी हुई गाड़ियां 12 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं होनी चाहिए.
  • बड़े डीजे की एंट्री पोल बैरियर लगाकर पहले ही रोक दी जाएगी.
  • डीजे सिर्फ 75 डेसीबल तक बजाने की इजाजत होगी.
  • तेज आवाज में किसी ने डीजे बजाया तो खैर नहीं.
  • जाति आधारित गाने बजाने पर भी तगड़ा एक्शन लिया जाएगा.
  • डीजे प्रतियोगिताओं पर बैन लगाया जा रहा है. 
  • डीजे मालिकों को हर सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा. हादसे नहीं होने चाहिए.

क्या होता है कांवड़ यात्रा का रूट

मेरठ के एडीएम (सिटी) ब्रिजेश कुमार सिंह ने कहा है, 'हम शहर में 14 फीट ऊंचे पोल लगा रहे हैं, जिससे बड़े डीजे गाड़ियों की एंट्री न हो सके. डीजे मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है. जिसने गाइडलाइन नहीं मानी, उनके खिलाफ एक्शन होगा. जिन लोगों ने डीजे बुक किया है, उनसे भी हम मुलाकात करेंगे. हर हाल में सुरक्षा नियमों को पालन करना होगा.'

मेरठ डीजे साउंज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शाक्य ने कहा, 'ज्यादातर डीजे बुक हो चुके हैं. नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए भी चुनौती है. प्रशासन ने डीजे प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी है. ग्राहक चाहते हैं कि प्रतियोगिताएं हों. इसके लिए उन्होंने पैसे भी दिए हैं. अगर यह सब होता है तो एक्शन लिया जाएगा.'