Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स नकली IPS अफसर बनकर पति- पत्नी के विवाद के बीच में घुस आता है. दरअसल, एक पति अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के कारण परेशान था. ऐसे में पत्नीपुलिस की बजाय एक नकली IPS अफसर को बुलाती है.
यह घटना उस वक्त हुई जब एटा के एक शख्स का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. पति परेशान था और पत्नी अपने साथ अपनी बहन (साली) के साथ प्लना कर नकली IPS अफसर बुलाती है. यह अफसर बड़ी सफाई से आया और उसने पति को धमकी दी कि अगर हर महीने पैसे नहीं दिए गए, तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा.
नकली IPS#एटा में शौहर का बीबी से विवाद चल रहा था. बीबी और साली एक IPS को लेकर आई. IPS ने कहा कि हर महीने पैसे देने होंगे वरना ऊपर पहुंचा दिए जाओगे
बेचारा पति क्या करता. पुलिस बुला ली. असली पुलिस आई तो IPS के नकली होने का पता चला. नकली IPS सीतापुर का हेमंत बुंदेला है
पुलिस ने… pic.twitter.com/CYljFms8eA— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 16, 2025Also Read
फिर बेचारे पति ने इससे बचने के लिए असली पुलिस को बुलाया. जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो सच सामने आया. वो जो शख्स IPS के तौर पर धमका रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि सीतापुर का हेमंत बुंदेला था, जो खुद को IPS अफसर बताकर लोगों को डराकर पैसे ऐंठने का काम कर रहा था. हेमंत बुंदेला ने IPS अफसर की फर्जी वर्दी पहन रखी थी और खुद को उच्च अधिकारी बता कर लोगों से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था.
जब असली पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके सारे झूठ का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी. नकली IPS अफसर के इस कुकृत्य ने सभी को हैरान कर दिया है, कि कैसे एक शख्स इतनी बड़ी चालाकी से खुद को IPS अफसर बना सकता है.