Sambhal SDM Online Fraud: मेडिकल समान की जगह नैपकिन की डिलीवरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई SDM वंदना मिश्रा

Sambhal SDM Online Fraud: UP के संभल जिले में बहजोई डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात वंदना मिश्रा के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुआ है. दरअसल वंदना मिश्रा मेडिकल समान का ऑर्डर दिया था लेकिन इसकी जगह नैपकिन की डिलीवरी हुई. जिसके बाद उन्होंने किये गए ऑर्डर का सामान भेजने के लिए कंपनी के मैनेजर को एक दिन का समय दिया है.

India Daily Live

Sambhal SDM Online Fraud: यूपी संभल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा के साथ फ्रॉड हुआ है. दरअसल वंदना मिश्रा की ओर से अमेजॉन से ऑनलाइन 30000 रुपये का पेमेंट करके मेडिकल सामान का ऑर्डर किया गया था, लेकिन इसकी डिलीवरी हुई तो पैकेट से नैपकिन निकला. 

मजे की बात यह है कि महिला अधिकारी ने डिलीवरी ब्वॉय से इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो वो पल्ला झाड़कर निकलना चाहा लेकिन डिप्टी कलेक्टर ने उसे पुलिस चौकी भेज दिया. SDM की डिलीवरी ब्वॉय से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले से बिफरी महिला अधिकारी ने उपभोक्ता फोरम जाने और डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ कड़ी कारवाई की बात कहीं. 

कंपनी के मैनेजर को एक दिन का समय

वंदना मिश्रा बहजोई डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. इस घटना को लेकर SDM वंदना मिश्रा ने कहा कि जब वो इस तरह धोखाधड़ी का शिकार हो सकती है तो आम आदमी के साथ कभी भी किसी वक्त ऐसी घटना हो सकती है. इस मामले में वंदना मिश्रा ने कंपनी के मैनेजर को एक दिन का समय दिया है. अगर इस दौरान उनकी ओर से किये गए ऑर्डर का सामान नहीं आता है तो वह उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएगी. 

सामान ऑर्डर लेते समय सावधानी बरतने की सलाह 

SDM ने लोगों को ऑनलाइन सामान ऑर्डर लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा है कि अगर आप किसी भी तरह का सामान मंगवाते हैं तो डिलीवरी होने के बाद चेक कर लें. अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करने का विकल्प चुनते है तो पहले ऑर्डर पर आए हुए सामान को खोलकर चेक कर लें. अगर आपका आर्डर किया हुआ सामान आता है तभी आप पेमेंट करें.