Commonwealth Games 2026

PM मोदी के नेतृत्व में मध्यम वर्ग को मिली नई उड़ान, 12 वर्षों में बदला जीवन- CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज का मध्यम वर्ग पहले से कहीं ज्यादा सशक्त, आत्मनिर्भर और आशावादी है. यह वर्ग ही देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है. जब मध्यम वर्ग मजबूत होता है तो पूरे देश की प्रगति तेज होती है.

Pinterest
Antima Pal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के मध्यम वर्ग के सपनों को नई ऊंचाइयों मिली हैं. मध्यम वर्ग अब सशक्त होकर 'विकसित भारत' की यात्रा का मुख्य प्रेरक बन गया है.

मध्यम वर्ग को नई उड़ान, 12 वर्षों में बदला जीवन

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग की समस्याओं को गहराई से समझा और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं. इन योजनाओं ने मध्यम वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत किया, स्वास्थ्य सुरक्षा दी और सम्मानपूर्ण जीवन जीने का विश्वास बढ़ाया.


आगे उन्होंने कहा कि आयकर में दी गई राहत सबसे बड़ा तोहफा रही. सैलरीड क्लास को अब कम टैक्स देना पड़ता है, जिससे उनके हाथ में ज्यादा बचत रहती है. इस राहत से परिवार की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी हो रही हैं, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च आसान हुआ है.

स्वास्थ्य और आवास की सुरक्षा

CM ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने मध्यम वर्ग को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिया. अब छोटी-मोटी बीमारी में भी बड़े खर्च का डर नहीं रहा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों मध्यम वर्ग के परिवारों को अपना पक्का घर मिला. अपने घर का सपना पूरा होने से परिवारों में खुशी और स्थिरता बढ़ी है.

रसोई और स्वच्छता का नया युग

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई. अब मध्यम वर्ग की महिलाएं स्वस्थ और सशक्त महसूस कर रही हैं. हर घर जल योजना से हर परिवार को नल से शुद्ध पानी मिल रहा है. स्वच्छ भारत अभियान ने गांव-शहर की गलियों को साफ किया, जिससे बीमारियां घटी हैं.

डिजिटल क्रांति ने बदला जीवन

CM बोले डिजिटल इंडिया ने मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया. अब बैंक से लेकर बाजार तक हर काम ऑनलाइन हो रहा है. UPI, आधार और डिजिटल भुगतान ने समय और पैसे दोनों बचाए. छोटे दुकानदार से लेकर नौकरीपेशा व्यक्ति तक सबको इस क्रांति का लाभ मिला.

सीएम योगी ने कहा कि आज का मध्यम वर्ग पहले से कहीं ज्यादा सशक्त, आत्मनिर्भर और आशावादी है. यह वर्ग ही देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है. जब मध्यम वर्ग मजबूत होता है तो पूरे देश की प्रगति तेज होती है.

12 वर्षों की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार की योजनाओं ने मध्यम वर्ग को न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत किया. लोग अब ज्यादा सपने देख रहे हैं, उन सपनों को पूरा करने का भरोसा भी बढ़ा है. 'सशक्त मध्यम वर्ग, विकसित भारत' का नारा अब हकीकत बनता जा रहा है.