UP के सरकारी शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज और 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा

इस योजना के तहत बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों तथा शैक्षणिक कर्मचारियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना की तरह होगी.

Pinterest
Antima Pal

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए दो बड़ी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. अब शिक्षक न सिर्फ खुद बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक सहायता पा सकेंगे. यह योजनाएं पूरे देश में UP को अलग पहचान देंगी.

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

इस योजना के तहत बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों तथा शैक्षणिक कर्मचारियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना की तरह होगी. शिक्षक और उनके आश्रित परिवार के सदस्य (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता) सरकारी और empanelled निजी अस्पतालों में बिना पैसे दिए इलाज करा सकेंगे. 

गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, कैंसर, किडनी की बीमारी, सर्जरी सहित करीब 1900 से ज्यादा मेडिकल पैकेज इस योजना में शामिल किए गए हैं. जल्द ही सभी लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे. राज्य सरकार हर शिक्षक के लिए 3000 रुपये सालाना प्रीमियम भी खुद भरेगी.


एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में पहली बार सरकारी शिक्षकों को एक करोड़ रुपये तक का टर्म इंश्योरेंस (दुर्घटना बीमा) देने का तोहफा दिया है. यह सुविधा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ MOU साइन करके दी जा रही है. वाराणसी में इसकी शुरुआत के बाद अब पूरे प्रदेश के शिक्षक इस लाभ के हकदार होंगे.

किन्हें मिलेगा लाभ?

बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक और कर्मचारी
  
माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी
  
उनके आश्रित परिवार के सदस्य