‘जगह कम है तो जनसंख्या कम करें…’ सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने साफ कहा है कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. .
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ एक बार फिर से सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि यूपी की सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत बिल्कुल नहीं है, क्योंकि यह सड़के आम नागरिकों के चलने की जगह है.
सीएम योगी ने कहा कि कानून के राज में सबका सम्मान किया जाएगा. अगर आपके धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हों तो ऐसी स्थिति में दूसरे शिफ्ट का इंतजार करना होगा. सड़कों पर अराजकता फैलाने की इजाजत कतई नहीं है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर लोग प्यार से इन बातों को नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम योगी ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझसे पूछा जाता है कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है? मैं साफ बताता हूं कि नहीं किसी भी हाल में सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. अगर जगह ना हो तो ऐसी स्थिति में दूसरे शिफ्ट का इंतजार करें और नहीं तो फिर अपनी जनसंख्याकम करें. लेकिन सड़कों पर बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर लोग प्यार से नहीं मानेंगे तो कोई दूसरा तरीका अपनाएंगे.
सीएम योगी ने कहा कि किसी को भी सड़क को बाधित करने का अधिकार नहीं है. सीएम योगी ने ज्यादा भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण करने की सलाह दी और कहा कि यदि सिस्टम के साथ रहना है तो नियम-कानून मानने पड़ेंगे. यूपी में केवल एक कानून का राज होगा और यह सभी के लिए एक ही होगा.
प्यार से नहीं मानी बात तो फिर होगा एक्शन
उत्तर प्रदेश में पहले से ही सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. लेकिन फिर भी कई बार मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में सड़क पर उतर कर नमाज पढ़ने की जिद करते हैं. ऐसे लोगों को सीएम योगी ने साफ चेतावनी दे दी है कि अगर वह प्यार से बात नहीं मानें तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यूपी की तरह पश्चिम बंगाल में भी सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ एक्शन का ऐलान किया है.
और पढ़ें
- बिहार में ट्रेनों पर पथराव, एक ही दिन में वंदे भारत समेत तीन ट्रेनें बनी निशाना; पैसेंजर ट्रेन में लगी आग
- पश्चिम बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले, महिलाओं को हर माह 3000 रुपये, फ्री बस यात्रा; सातवें वेतन आयोग को मंजूरी
- बिना टावर मिलेगा नेटवर्क...पहाड़ों और जंगलों में भी चलेगा फोन, भारत में आने वाली है बड़ी सैटेलाइट कनेक्टिविटी