Budget 2026

यूपी में नौकरी की बौछार! CM योगी का ऐलान UP पुलिस में होंगी 1 लाख भर्तियां, महिलाओं के लिए इतनी सीटें रिजर्व

UP Police: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी पुलिस में अगले 2 सालों में 1 लाख भर्तियां होनेी हैं. उन्होंने कहा कि इसके तहत 60,244 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया रहा है.

Social Media
India Daily Live

UP Police: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस में 1 लाख पदों पर भर्तियां करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 20 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आराक्षित होंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 2 साल में उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस में 1 लाख भर्तियां की जाएंगी. जिनमें से 60,244 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया रहा है. सीएम योगी गुरुवार को कानुपुर पहुंचे थे. उन्होंने जीआईसी परिसर में 725 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में बोलते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए नौजवानों को नौकरी देने की बात कही. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा को कड़े सुरक्षा इतंजामों के साथ कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कोई सेंध मारते हुए पकड़ा गया तो उसके आजीवन जेल की सजा होगी. 

2 साल के अंदर 2 लाख सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को कानपुर पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने कहा-अगले 2 वर्ष के अंदर में हम 2 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं. मैं जो कह रहा हूं उसे नोट करना. दो लाख सरकारी नौकरी जिसमें से 60,244 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है.23, 24 और 25 और फिर कल और परसों. पाचं दिनों में लिखित परीक्षा हो रही है. परीक्षा आप देख रहेंगे होंगे. परिंदा भी पर नहीं मार सकता. अगर किसी ने सेंध लगाने का दुस्साहस किया तो कैसे कहीं का भी हो. उसको उठाकर सदैव के लिए जेल में बंद करने की कार्रवाई की जाएगी. एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा. संपत्ति की जब्ती भी की जाएगी."

उन्होंने आगे कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस अगले 2 वर्षों में एक लाख नौजवानों को भर्ती करने जा रहा है. इसमें से 20 फीसीद बेटियों को भर्ती करने जा रहे हैं. बेटियों की भर्ती इसलिए समाजवादी पार्टी से जुड़े उदंड़ प्रवत्ति के सहोदे हैं इनकी सड़कों पर ठुकाइए करने के लिए बेटी भर्ती होगी. बेटी इनके गुंडागर्दी का उपचार भी करेगी. 

इरफान सोलंकी पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीसीमऊ के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को लेकर कहा कि जिसने गरीबों की जमीन हड़पी, राष्ट्रपति के दौरे के दिन दंगा करने की साजिश रची वह जेल में अपने कुकर्मों की सजा भुगत रहा है. सीसमऊ सीट पर विधानसभा चुनाव होने है. सीएम योगी ने कहा कि भाइयो-बहनों इस सीट को जीताकर भेजिए.