सीएम योगी ने 5100 परिवारों को दी बड़ी सौगात, एक क्लिक में खाते में ट्रांसफर किए 1-1 लाख रुपए

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्राप्त धनराशि से आवास का निर्माण नियमानुसार ही कराया जा सकेगा. प्रत्येक लाभार्थी को न्यूनतम 30 वर्गमीटर और अधिकतम 45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में ही मकान बनवाना होगा.

pinterest
Sagar Bhardwaj

लखीमपुर जिला नगरीय विकास अभिकरण के अंतर्गत पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 को जिले में बड़ी गति मिली है. सीएम योगी ने एक क्लिक के माध्यम से जिले के 5100 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी एक-एक लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की है. धरनाशि प्राप्त करने वाले परिवारों में उत्साह का माहौल है और अब वह अपने लिए एक पक्का मकान बनवा सकेंगे.

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्राप्त धनराशि से आवास का निर्माण नियमानुसार ही कराया जा सकेगा. प्रत्येक लाभार्थी को न्यूनतम 30 वर्गमीटर और अधिकतम 45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में ही मकान बनवाना होगा.

यह भी अनिवार्य है कि आवास का निर्माण केवल भूतल पर ही किया जाए. किसी भी स्थिति पर फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर निर्माण मान्य नहीं माना जाएगा. अगर नियमों का उल्लंघन होता है तो धनराशि की वसूली की जाएगी.

निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी

मकान निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है. मकान की छत हर हाल में आरसीसी डलवानी होगी ताकि भवन सुरक्षित और टिकाऊ बने. संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निर्माण कार्य की निगरानी भी की जाएगी.

पूरी तरह निशुल्क है योजना

अधिकारियों ने बताता कि पीएम आवास योजना-शहरी पूरी तरह से निशुल्क है. किसी भी लाभार्थी को किसी भी स्तर पर धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है. यदि योजना के नाम पर कोई व्यक्ति धनराशि की मांग करता है तो प्रशासन को इसकी सूचना तत्काल देने की अपील की गई है.

जिले में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को एक साथ धनराशि ट्रांसफर होने से शहर में आवास निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है. प्रशासन का कहना है कि पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.