'तिरंगा हमेशा देता रहेगा देशभक्ति की प्रेरणा...', राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकैया को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे के डिजाइनर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी.

@myogiadityanath X Account
Km Jaya

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइनर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पिंगली वेंकैया के देश के प्रति योगदान को याद किया और कहा कि उनकी अमर रचना तिरंगा हमेशा देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी.

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा हर भारतीय के मन में देशभक्ति, सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाता है. उन्होंने कहा कि पिंगली वेंकैया का योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.


पोस्ट में सीएम ने आगे क्या लिखा?

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइनर और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. आपकी अमर रचना तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

कौन हैं पिंगली वेंकैया?

पिंगली वेंकैया का नाम भारतीय इतिहास में विशेष सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने देश के राष्ट्रीय ध्वज की रूपरेखा तैयार कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई पहचान दी. तिरंगा आज हर भारतीय के लिए राष्ट्रीय सम्मान, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. राष्ट्रीय पर्वों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक तिरंगा देश की पहचान बनकर पूरी दुनिया में लहराता है.

देश के स्वतंत्रता संग्राम में पिंगली वेंकैया का योगदान केवल तिरंगे के डिजाइन तक सीमित नहीं था. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और राष्ट्र निर्माण के विचारों को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया. उनके कार्यों को आज भी देशभर में सम्मान के साथ याद किया जाता है.

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित के मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च रखने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंगली वेंकैया का जीवन और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा, एकता और राष्ट्र गौरव के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा.