महिलाओं को पीटा, मकान गिराया, बर्तन फेंके..., ब्राह्मण परिवार पर दबंगों ने किया अत्याचार, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
Bulandshahr Crime: बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में दबंगों ने गरीब ब्राह्मण परिवार को घर से निकालकर मकान का बैनामा कर लिया. महिलाओं से मारपीट कर घर का सामान बाहर फेंका और दीवारें गिरा दीं. घटना में परिवार के सात लोग घायल हो गए.
Uttar Pradesh Bulandshahr: बुलंदशहर में दबंगों ने फिल्मी अंदाज में गुंडागर्दी करते हुए एक गरीब ब्राह्मण परिवार का घर उजाड़ दिया. यह घटना जिले के एक गांव की है, जहां 80 साल से रह रहे परिवार को दबंगों ने जबरन मकान से निकालकर मकान का बैनामा कर लिया. यह मामला बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का बताया जा रहा है.
दबंगों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिया. इसके बाद मकान की दीवारों को गिरा दिया. इस दौरान मारपीट में परिवार के सात लोग घायल हो गए.
Also Read
- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट किकेट के ‘पुष्पाराज’, बनाया ऐसे रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन है…
- बहू के सिर पर लोढ़ा मारकर हत्या, सास, ननद और नाबालिग भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Video of The Day: सुनील गावस्कर से मिलकर भावुक हुए नीतीश कुमार रेड्डी के पिता, पैरों पर गिरे तो महान क्रिकेटर ने किया ये काम
वीडियो बनाने पर भड़के दबंग
घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर दबंगों ने और भी गुस्सा दिखाया और वीडियो बनाने वाले लोगों के साथ भी हाथापाई की. वीडियो को लेकर दबंग इतने नाराज हो गए कि उन्होंने वहां खड़े लोगों को धमकाना शुरू कर दिया. यह गरीब ब्राह्मण परिवार पिछले 80 सालों से इस मकान में रह रहा था.
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @pawankumarom93 नाम के यूजर ने शेयर किया है. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बुलंदशहर- गुंडागर्दी का लाइव वीडियो वायरल. लठैतों ने महिलाओं को खींचकर पीटा, मकान गिराया, घर के बर्तन फेंके. 80 साल से मकान में रह रहा था गरीब परिवार, दबंगों ने मकान का फर्जी बैनामा करने का आरोप. बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का मामला.'
इलाके में आक्रोश
इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की करतूत साफ नजर आ रही है.