गोरखपुर में नाले में मिली महिला और बच्चे की बॉडी, तेज हवाओं से खुला 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन राज

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक 30 वर्षीय महिला और एक नवजात शिशु का शव एक सूखे नाले के अंदर 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला.

Shutterstock
Ashutosh Rai

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक 30 वर्षीय महिला और एक नवजात शिशु के शव एक सूखे नाले के अंदर 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिलें. बरबरता सिर्फ यहां तक नहीं रही उसके ऊपर से मिट्टी और कूड़ा डाला गया था. इसका पता चलना किसी कुद्रक के खरिशमें से कम नहीं था. तेज बारिश के साथ आए तूफान के कारण महिला का हाथ मिट्टी से बाहर निकल आया. शवों को पक्की सड़क से लगभग 40 मीटर दूर फेंका गया था.

ऐसे चला इस दर्दनाक घटना का पता

गुरुवार को रोज की तरह लोग सुबह-सुबह सैर करने निकल गए थे. सैर करते समय लोगों को महिला का हाथ दिखा. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए. घटनास्थल पर उखड़े हुए बालों के गुच्छे भी मिले. लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शवों को बाहर निकालने के लिए खुदाई का काम शुरू किया.

खुदाई के बाद दिखा भयवह नजारा

खुदाई का काम शुरू होने के बाद जींस और टॉप पहने महिला का शव दिखाई दिया. उसके ठीक बगल में एक नवजात शिशु का सड़ता हुआ शव पड़ा था. महिला ने पैरों की उंगलियों में बिछिया भी पहनी हुई थी. एक साथ दो शवों के मिलने से स्थानीय लोग सन्न रह गए.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

गुलरिहा पुलिस ने महिला के शव की तस्वीरें आस-पास के जिलों में भी भेजी हैं. शवों की हालत को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शव लगभग एक हफ्ते पुराने हैं. इसलिए, पुलिस फिलहाल अलग-अलग थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके. साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं. 

बारिश के कारण खुला राज

स्थानीय निवासियों ने कहा कि तेज बारिश ही एकमात्र वजह थी जिससे शव का हाथ बाहर निकला. स्थानीय लोगों ने यह बताया कि दस साल पहले भी इस इलाके में ऐसी ही एक घटना हुई थी. जिले के बाहर से एक शव लाकर ठीक इसी जगह पर ठिकाने लगाया गया था.

SP सिटी का बयान

इस संबंध में SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे एक अज्ञात महिला और एक बच्चे के शव बरामद किए गए. शवों पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं. मृतकों की पहचान करने के प्रयास फिलहाल जारी हैं. महिला और बच्चे के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. आस-पास के इलाकों के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.