West Bengal Assembly Election 2026

'...तो यूपी में सपा की 40 सीटें भी नहीं आएंगी, लिखकर ले लीजिए', कांग्रेस सांसद ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. सत्ताधारी टीएमसी को करारी हार का सामना करना पढ़ रहा है. बीजेपी की जीता असर बंगाल ही नहीं उत्तर प्रदेश तक हो रहा है. इस जीत ने समाजवादी पार्टी के कॉन्फीडेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ai image
Kuldeep Sharma

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के ऐतिहासिक नतीजे सामने आए हैं. रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है. लेकिन बीजेपी की इस जीत का असर बंगाल तक सीमित नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति तक पहुंच गया है. खासकर समाजवादी पार्टी के लिए यह जीत सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है. ऐसे में 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समीकरण अभी से बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश पर सबसे ज्यादा होगा असर

बंगाल के रुझानों ने पूरे देश की राजनीति में खलबली मचा दी है. बीजेपी के पक्ष में आए नतीजों को राजनीतिक विश्लेषक एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देख रहे हैं. कांग्रेस के एक सांसद ने तो एक कदम आगे यह तक बोल दिया कि अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो उत्तर प्रदेश में सपा को 40 सीटों तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा. इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगाल के परिणाम सीधे तौर पर नेशनल पॉलिटिक्स पर असर डाल रहे हैं. यह रुझान विपक्ष के लिए अभी से टेंशन का सबब बन गए हैं.

बंगाल चुनाव अहम है योगी की भूमिका

बंगाल में बीजेपी की इस प्रचंड बढ़त में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका मानी जा रही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रचार के दौरान कानून व्यवस्था, विकास और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों को जोर-तोर से उठाया था. उन्होंने अपने भाषणों में 'यूपी मॉडल' को उदाहरण के रूप में पेश किया. इससे पार्टी के सपोर्टर्स में और जोश भर गया और नतीजा बीजेपी के पक्ष में है.

बंगाल की जीत बदलेगी राजनीतिक कहानी

बंगाल में प्रचंड बहुमत बीजेपी के लिए केबल एक चुनाव को जीत लेना भर नहीं है. यह जीत एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है. बीजेपी इसे अपने विस्तार और बढ़ते एक्सेप्टेंस के तौर पर पेश कर सकती है. इसका सबसे बड़ा असर पार्टी कार्यकर्तांओं पर पड़ेगा. कार्यकर्ताओं का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिसका फायदा यूपी के चुनावों में पार्टी को सीधे तौर पर मिल सकता है.

सपा के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

बंगाल की जीत से समाजवादी पार्टी की चुनौतियों में जोरदार इजाफा होगा. अखिलेश यादव के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतना आसान नहीं होगा. क्योंकि अखिलेश ने ममता बनर्जी को बीजेपी के खिलाफ हमेशा सबसे मजबूत चेहरा बताया है. और जब ममता ही बीजेपी के सामने नहीं टिक सकीं तो इसका इसर सीधा विपक्षी एकता पर पड़ेगा. साथ ही इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी गहरा प्रभाव होगा.