चिकन करी में छिपकली मिलने के बाद BHU में विरोध प्रदर्शन, कई स्टूडेंट्स की बिगड़ी तबीयत
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के मेस में चिकन करी में छिपकली मिली, जिसके बाद स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किमया. जानें क्या है पूरा मामला.
वाराणसी: यूपी के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यहां के हॉस्टल में स्टूडटेंस को चिकन करी में छिपकली मिली. बता दें कि डालमिया हॉस्टल के मेस में चिकन करीब परोसी गई, जिसमें एक मरी हुई छिपकली मिली. इसे देखते ही स्टूडेंट्स में गुस्सा भर गया और विरोध प्रदर्शन होने लगे. छात्रों के अनुसार, हॉस्टल के लगभग 30 से 40 बच्चे यह करी खा चुके थे. इसके बाद किसी की नजर इस छिपकली पर पड़ी.
छिपकली मिलने के कुछ ही देर बाद कई स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी जैसा लगने लगा, जिससे हॉस्टल के अंदर अफरा-तफरी मच गई. विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने वॉर्डन को घेर लिया और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने के लिए हॉस्टल प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली.
Also Read
- लखनऊ में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, सामने आया CCTV फुटेज
- UP Oil Crisis: संत कबीर नगर और महाराजगंज में पेट्रोल-डीजल पर राशनिंग, पंप खुलने का समय भी घटाया
- बकरीद से पहले कानपुर बकरा मंडी में हंगामा, इरफान सोलंकी पर रंगदारी और अवैध वसूली का केस
मेस संचालक ने दी सफाई:
मेस संचालक अरविंद चौरसिया ने कहा कि गर्मियों के दिनों में छिपकलियां अक्सर रसोई के इलाके में घुस आती हैं. उन्होंने दावा किया कि हो सकता है कि कोई छिपकली गलती से खाने में गिर गई हो. हालांकि, स्टूडेंट्स ने इस बहाने को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो इससे पहले भी साफ-सफाई को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है.
हॉस्टल प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मेस संचालक को तुरंत हटा दिया जाएगा. साथ ही कहा कि सभी समस्याओं को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा. इसके बाद विरोध कर रहे स्टूडेंट्स अपने-अपने कमरों में लौट गए.