menu-icon
India Daily

बलिया में टीचर पर 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार और निलंबित

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्राथमिक विद्यालय के 50 वर्षीय शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू पर 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है.

Shilpa Shrivastava
बलिया में टीचर पर 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार और निलंबित
Courtesy: Pinterest

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्राथमिक विद्यालय के 50 वर्षीय शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू पर 14 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि 5 जुलाई को आरोपी शिक्षक ने छात्र को किसी काम का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया. 

छात्र के पहुंचने के बाद आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. किसी तरह छात्र वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और परिवार को पूरी घटना बताई. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने सोमवार को आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया.

विभाग ने की कार्रवाई: 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष सिंह ने आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ और सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग:

घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में काफी गुस्सा है. स्थानीय लोग आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अगर इस तरह का अपराध करें तो भरोसा कैसे किया जा सकता है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है. उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.