हॉल के अंदर मेट्रो, हर मंजिल पर वॉशिंग मशीन; AMU में अफ्रीकी छात्र ने थ्री इडियट्स स्टाइल में दिया भाषण, वीडियो वायरल
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक अफ्रीकी छात्र 3 इडियट्स के प्रसिद्ध किरदार चतुर रामलिंगम के स्टाइल में भाषण देता नजर आ रहा है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चे में है. इस बार कोई विवाद या शैक्षणिक बहस नहीं, बल्कि एक अफ्रीकी छात्र का दिलचस्प भाषण को लेकर पूरे कैंपस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. नदीम तरीन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फरोजान के मंच पर अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने काली शेरवानी और टोपी पहनकर एंट्री ली, उसे देखते ही माहौल उत्साह से भर गया.
अय्यूबा ने फिल्म 3 इडियट्स के प्रसिद्ध किरदार चतुर रामलिंगम के स्टाइल में अपना भाषण शुरू किया. टूटी फूटी हिंदी और उर्दू के मिश्रण और असीम आत्मविश्वास के साथ अय्यूबा ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर तो खींचा ही बाद में सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया.
अय्यूबा का वीडियो वायरल
अय्यूबा ने कहा कि हर कमरे में एयर कंडीशनर लगवाएंगे, गर्मी से निजात दिलाएंगे. एनेक्सी में स्विमिंग पूल बनवाएंगे और हॉल के अंदर ही मेट्रो चलवा देंगे, ताकि दूरियां खत्म हो जाएं. अय्यूबा ने हर मंजिल पर वॉशिंग मशीन लगाने का वादा भी किया. लेकिन सबसे ज्यादा तालियां तब बजीं, जब उन्होंने ऐलान किया कि दिन में तीन बार चाय उपलब्ध कराएंगे. यह सुनते ही छात्रों ने अय्यूबा जिंदाबाद के नारे लगाए और खुशी से झूम उठे. कुछ छात्रों ने तो कागज के टुकड़े फेंककर अपना उत्साह जताया. यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इसे 3 इडियट्स का रियल लाइफ वर्जन बता रहे हैं.
विश्वविद्यालय का बहुसांस्कृतिक वातावरण
एएमयू में 30 से अधिक देशों के छात्र पढ़ाई करते हैं, जिनमें अफ्रीकी छात्रों की संख्या भी काफी है. अय्यूबा का यह भाषण विश्वविद्यालय के समावेशी और बहुसांस्कृतिक वातावरण को दर्शाता है. विदेशी छात्र यहां न केवल पढ़ाई में भाग लेते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और भाषा में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं. उनके मुद्दों को इस अंदाज में उठाना छात्रों को खूब भाया. एक यूजर ने लिखा कि रैंचो इज बैक, जबकि दूसरे ने कहा कि हॉस्टल की वास्तविक समस्याओं को हास्य के साथ उठाया गया है. एएमयू का माहौल सचमुच सबसे अलग और जीवंत है. एक छात्र ने वीडियो बनाकर इसे वायरल किया, जिसके बाद हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं.
और पढ़ें
- 'हमारे पास एक ऐसा हथियार जिससे उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है', ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार
- 3 घंटे की भूत बंगला पर हो रही है नोटों की बारिश, अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
- 45 लाख की संपत्ति और नौकरी की चाह में बेटी ने की मां की हत्या, प्रेमी संग मिलकर सोते वक्त उतारा मौत के घाट