पति के बांधे हाथ, चाकू से फाड़ा पेट और फिर तेजाब से गलाया, तब्बसुम ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक मर्डर को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और विश्वास की नींव को हिला दिया. यह मामला छर्रा थाना क्षेत्र के धनसारी गांव का है, जहां 28 साल के यूसुफ खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य अपराध के पीछे उसकी पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी दानिश का हाथ बताया जा रहा है.
Husband Murdered For Lover: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और विश्वास की नींव को हिला दिया. यह मामला छर्रा थाना क्षेत्र के धनसारी गांव का है, जहां 28 साल के यूसुफ खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य अपराध के पीछे उसकी पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी दानिश का हाथ बताया जा रहा है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है.
पति का फाड़ा पेट और फिर तेजाब से गलाया
29 जुलाई को यूसुफ काम के लिए घर से निकला, लेकिन फिर लौटा नहीं. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. चार दिन बाद 2 अगस्त को कासगंज के नगला छत्ता में एक सुनसान ईंट-भट्ठे के पास उसका शव मिला. शव को तेजाब से जलाया गया था, जिससे चेहरा और पहचान मिटाने की कोशिश की गई. कपड़ों और अन्य सामान से परिजनों ने यूसुफ की शिनाख्त की.
तब्बसुम ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक मर्डर को दिया अंजाम
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यूसुफ की पत्नी तबस्सुम का दानिश नाम के शख्स के साथ प्रेम संबंध था. दानिश ने नौकरी का लालच देकर यूसुफ से दोस्ती की और उनके घर आने-जाने लगा. इस दौरान तबस्सुम और दानिश के बीच नजदीकियां बढ़ीं. जब यूसुफ को इसका पता चला और उसने विरोध किया, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया. पुलिस के मुताबिक यूसुफ को पहले बंधक बनाया गया, फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई. शव को तेजाब डालकर नष्ट करने की कोशिश की गई.
दानिश और उसके साथी अभी फरार
पुलिस ने तबस्सुम को हिरासत में लिया, जहां उसने हत्या में अपने शामिल होने की बात कबूल की, हालांकि दानिश और उसके साथी अभी फरार हैं. यूसुफ के पिता ने तबस्सुम, दानिश और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक जांच शुरू की. इस घटना ने न केवल यूसुफ के परिवार को तोड़ दिया, बल्कि प्रेम और विश्वासघात की इस क्रूर कहानी ने सभी को झकझोर कर रख दिया.
और पढ़ें
- Video: 'अतिथि देवो भव!', ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की खुली साड़ी, फिर महिला पुलिस ने बताया बांधने का शॉर्टकट
- उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर! भारी बारिश से उफान पर नदियां, स्कूल हुए बंद; कई लोगों की मौत
- Video: सावन के महीने में वेज थाली में मिली हड्डी! कस्टमर ने रेस्टॉरेंट में मचाया हंगामा, फिर CCTV ने खोल दी पोल