Budget 2026

Road Accident: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डंपर में जा घुसी स्कूली वैन, 11 बच्चे घायल

Road Accident: दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. एक स्कूल वैन डंपर में जा घुसी, जिससे 11 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए. इस हादसे में स्कूली वैन के ड्राइवर की मौत हो गई.

India Daily Live

Road Accident: दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है. एक स्कूल वैन डंपर में जा घुसी, जिससे 11 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए. इस हादसे में स्कूली वैन के ड्राइवर की मौत हो गई. ये हादसा गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुआ है. घयाल बच्चों का इलाज चल रहा है. 

कूड़े का डंपर लालकुआं से दिल्ली की तरफ जा रहा था. उसके पीछे एक स्कूली वैन आ रही थी. वैन सवार 11 स्कूली बच्चे अमरोहा से जामिया दिल्ली जा रहे थे. अचानक ये वैन, डंपर से जा भिड़ी. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है और कई बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने बताया कि बच्चों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.