IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

भगवान शंकर बने युवक की मौत, DJ की तेज आवाज में आया हार्ट अटैक, Video में देखिए कैसे चकराकर गिरा

डोल मेले के दौरान भगवान शिव बने युवक को, DJ की तेज आवाज से हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ा. कुछ देर तड़पता रहा फिर दम तोड़ दिया. कुशीनगर के डोल मेले के दौरान, एक 21 वर्षीय युवक, जो भगवान शिव का रूप धारण किए हुए था, की डीजे की तेज आवाज से दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई.

Social Media
Gyanendra Sharma

kushinagar News: कुशीनगर के दुदही कस्बे में डोल मेले के दौरान डीजे की तेज आवाज से एक युवक की मौत हो गई. मेले में तेज आवाज में डीजे बजाने के कारण 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीजे की असहनीय तेज आवाज के कारण युवक को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई.

डोल मेले के दौरान भगवान शिव बने युवक को, DJ की तेज आवाज से हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ा. कुछ देर तड़पता रहा फिर दम तोड़ दिया. कुशीनगर के डोल मेले के दौरान, एक 21 वर्षीय युवक, जो भगवान शिव का रूप धारण किए हुए था, की डीजे की तेज आवाज से दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने पर उसकी मौत हो गई.

तुरंत ही मौके पर एसडीएम,सीओ और पुलिस टीम पहुंच गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीजे की तेज आवाज के चलते युवक को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हुई. लोगों ने डीजे पर प्रतिबंध की मांग की है.

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मेले में डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए शासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं, जिनमें ध्वनि स्तर को 75 डेसिबल से अधिक न होने की सीमा निर्धारित की गई है. इसके बावजूद, दुदही के डोल मेले में इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ. स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मेले में केवल तमाशबीन बने रहे और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.