IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

बुर्का पहन ग्राहक के भेष में आईं महिलाओं ने दिन में किया बड़ा कांड, ज्वेलर्स के शोरूम से उड़ाए 20 लाख रुपये के गहने

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बुर्के में सोने की दुकान पर ज्वेलरी खरीदने आई तीन महिलाओं ने काउंटर पर रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Social Media
India Daily Live

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में तीन महिलाओं ने बड़ी चोरी का अंजाम दिया है. बुर्के के भेष में ज्वेलर्स के शोरूम में आईं तीन महिलाओं ने इस चोरी को अंजाम दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं ने गुल्लक से 20 लाख रुपये के जेवरात गायब कर दिया. बड़े ही शातिर तरीके से तीन महिलाओं ने इस चोरी को अंजाम दिया है.

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के पहले में संभल में एक नाबालिग के अपहरण की घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

इस तरह बुर्का के सहारे महिलाओं ने गल्ले से उड़ाए 20 लाख रुपये के जेवरात

जिले के मुख्य बाजार में स्थिति मोहल्ला सेठों गली निवासी शिवकुमार अग्रवाल की ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार को एक महिला दुकान पर आती है. वह बुर्के में थी. उसने दुकानदार से पायल दिखाने को कहा. इस दौरान महिला ने अपने दो अन्य साथियों को फोन कर दिया. दो अन्य महिलाएं भी बुर्के में दुकान पर पहुंची.

बुर्का पहने बैठीं तीन महिलाओं में से एक ने अलग प्रकार की ज्वेलरी दिखाने की बात कही. दुकानदार उठकर ज्वेलरी लेने चला गया. इसी बीच समय पाकर एक महिला ने गल्ले में डिब्बे में रखे 20 लाख रुपये के जेवरात को अपने पर्स में रख लिया.

दुकानदार जैसे आया उसने ज्वेलरी दिखाई महिलाओं को पसंद नहीं. इसके बाद धीरे-धीरे करके एक-एक करके महिलाएं बिना कुछ खरीदे दुकान से निकल गईं.     

काउंटर पर नज़र पड़ते ही उड़े दुकानदार के होश

जैसे ही दुकानदार की नजर काउंटर पर बने गुल्लक पर पड़ी जहां उसने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात रखे थे उसकी हवा गायब हो गई. क्योंकि काउंटर पर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात रखे थे.

दुकानदार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है.