राजस्थान में मानसून ने मचाई तबाही, उफान नदी ने निगली लोगों की जान; 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के उत्तरी हिस्से में मानसून ट्रफ के शिफ्ट होने से गुरुवार को बीकानेर संभाग में रिकॉर्ड बारिश हुई. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में 1 से 6 इंच तक पानी गिरने से सड़कों पर जलभराव हुआ और सामान्य जीवन प्रभावित हो गया. श्रीगंगानगर में सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर कटाव से वाहनों की आवाजाही रुकी.
Rajasthan Weather: राजस्थान के उत्तरी हिस्से में मानसून ट्रफ के शिफ्ट होने से गुरुवार को बीकानेर संभाग में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में कहीं 1 इंच तो कहीं 6 इंच तक पानी गिरा, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. बारिश की वजह से सड़कें पूरी तरह से बह गईं और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
श्रीगंगानगर जिले में भारी बारिश के कारण सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर बड़ा कटाव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई. गंगानगर शहर और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए और खेतों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ.
हनुमानगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना
हनुमानगढ़ जिले के उदासर गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई. सीकर जिले में एक युवक कुंड में डूबने से जान गंवा बैठा. वहीं, धौलपुर में चंबल नदी में उफान के कारण कई इलाकों का संपर्क कट गया और एक मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर और क्लीनर बह गए. माउंट आबू में एक पर्यटक ने सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में गिरकर अपनी जान गवा दी.
Also Read
- Son Of Sardaar 2 Collection Day 1: ठीक-ठाक हुई सन ऑफ सरदार 2 की शुरुआत, पहले ही दिन धड़क 2 को चटाई धूल
- New Delhi stampede 2025: लगेज गिरने से मची भगदड़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे करेगा ये बड़े बदलाव
- ENG vs IND 5th Test: अंग्रेजों की वकालत कर रहे थे अंपायर! वीडियो में देखें कैसे मैदान पर ही केएल राहुल ने निकाली सारी हेकड़ी
स्कूलों में छुट्टियां
राज्य में 2 अगस्त को 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. इनमें कोटा, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं.
मानसून का कहर, राहत कब?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है. हालांकि, भरतपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इस मानसून सीजन में अब तक राजस्थान में औसत से 90% ज्यादा बारिश हो चुकी है. जहां 1 जून से 31 जुलाई तक औसतन 216.4 मिमी बारिश होती है, वहीं अब तक 410.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि चिंताजनक है.
सड़कों पर पानी, गांवों में बाढ़
श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ से छतरगढ़ जाने वाली खारबारा रोड पूरी तरह से बह गई. इससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई. वहीं, नागौर जिले में जसनगर में लगातार तीसरी बार प्रशासन को नेशनल हाईवे-458 बंद करना पड़ा.