West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026 IPL 2026

वनस्थली विद्यापीठ बना बार? नशे में टल्ली होकर हॉस्टल की बिल्डिंग से छात्रा ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में स्थित वनस्थली विद्यापीठ एक बार फिर विवादों में आ गया है. 23 जुलाई की रात हॉस्टल की बिल्डिंग से एक छात्रा के कूदने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना के बाद छात्रा को परिजन अपने साथ ले गए, लेकिन विद्यापीठ प्रशासन पर मामले को छुपाने के आरोप लग रहे हैं.

Yogita Tyagi

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई स्थित वनस्थली विद्यापीठ एक बार फिर विवादों में घिर गया है. इस बार मामला हॉस्टल की एक इमारत से छात्रा के कूदने का है, जिसका वीडियो 23 जुलाई की रात का बताया जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई.

वीडियो में छात्रा को हॉस्टल की बालकनी से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद पीड़ित छात्रा को उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं, लेकिन सवाल इस बात पर उठ रहे हैं कि इस गंभीर घटना की जानकारी विद्यापीठ प्रशासन ने पुलिस को क्यों नहीं दी. मामले को छुपाए जाने की आशंका गहराती जा रही है.

हरकत में आई पुलिस 

वीडियो वायरल होने के बाद निवाई पुलिस हरकत में आई है. टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश मीना खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और वीडियो के सत्यापन की जांच सिटी थानाधिकारी को सौंपी गई है. वायरल वीडियो में छात्रा के नशे की हालत में होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वनस्थली विद्यापीठ पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

वनस्थली विद्यापीठ पहले भी कई गंभीर आरोपों और विवादों का सामना कर चुका है. ऐसे में एक और विवादित घटना ने संस्थान की छवि पर सवालिया निशान लगा दिया है. हालांकि, इंडिया डेली लाइव ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यापक प्रसार ने प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. वनस्थली विद्यापीठ प्रबंधन की चुप्पी और पुलिस को देर से मिली जानकारी ने इस मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है. अब पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा.