राजस्थान निकाय चुनाव 2026: सेकंड फेज में आज वोटिंग, 6 बड़े शहरों में किसका पलड़ा भारी? 87 लाख मतदाता, 18 हजार से ज्यादा उम्मीदवार
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 147 निकायों के 4,774 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं. इन वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदाताओं की संख्या 87,60,884 है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. पूरे चरण के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
राजस्थान: राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण आज शुक्रवार को हो रहा है. इस चरण में 87 लाख से ज्यादा मतदाता 18 हजार से ऊपर प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. जयपुर समेत छह बड़े शहरों में भी मतदान होगा.
सेकंड फेज में आज वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 147 निकायों के 4,774 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं. इन वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदाताओं की संख्या 87,60,884 है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. पूरे चरण के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
6 बड़े शहरों में किसका पलड़ा भारी?
इस चरण में प्रदेश के छह प्रमुख शहर शामिल हैं. इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली की नगर निगमें हैं. अकेले जयपुर में सबसे ज्यादा मतदाता हैं. राजधानी के 150 वार्डों के लिए 24.33 लाख से अधिक लोग वोट डालेंगे. यहां 723 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान के लिए 2,256 केंद्र तैयार किए गए हैं, जिनमें 2,204 मुख्य और 52 सहायक केंद्र हैं.
Also Read
जोधपुर में 100 वार्ड हैं और वहां 7.12 लाख मतदाता हैं. कोटा में भी 100 वार्ड हैं जहां 8.26 लाख लोग वोट डालेंगे. अजमेर के 80 वार्डों में 4.38 लाख, उदयपुर के 80 वार्डों में 4.16 लाख और पाली के 65 वार्डों में 1.81 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
पहले चरण की तुलना में इस चरण में निकाय और वार्ड कम हैं, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से यह ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वजह यह है कि बड़े शहरी इलाके शामिल हैं. इन शहरों के नतीजे भाजपा और कांग्रेस के शहरी वोट बैंक, पार्टी संगठन की ताकत और स्थानीय नेताओं की पकड़ का संकेत दे सकते हैं.
पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हो चुका है. अब दूसरे चरण के नतीजे पूरे राज्य के निकाय चुनाव की तस्वीर साफ करेंगे. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपना वोट डालें.