Operation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के लिए लड़ाकू विमानों ने किस गांव से भरी उड़ान? तस्वीर से हुआ खुलासा
खबरों की मानें तो पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एयर स्ट्राइक को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ने बीकानेर जिले के खाजूवाला से उड़ान भरे थे. इस एयर स्ट्राइक में राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल भारतीय सेना ने किया था. सुबह जब गांव के लोग उठे तो उन्हें धनाऊ गांव से करीब 15 फीट लंबा मिसाइल का कवर दिखा.
Operation Sindoor: बुधवार की सुबह-सुबह भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया. ऑपरेशन सिंदूर नाम के इस अभियान में वायु, नौसेना और भूमि आधारित संपत्तियों की त्रि-सेवाओं की तैनाती शामिल थी. यह 2019 में बालाकोट ऑपरेशन के बाद से भारत द्वारा किया गया सबसे बड़ा सीमा पार सटीक हमला है.पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना जोरदार बदला लिया है. भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मिले हैं.ये सबूत राजस्थान के गावों में मिल रहे हैं.
एक वीडियो सामने आया है जिसके अनुसार बीकानेर जिले के एक गांव से 15 फीट लंबा मिसाइल का कवर बरामद किया गया है. गांव के लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं. मिसाइल का कवर एक किसान के खेत से बरामद किया गया है.
15 फीट लंबा मिसाइल का कवर
खबरों की मानें तो पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एयर स्ट्राइक को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ने बीकानेर जिले के खाजूवाला से उड़ान भरे थे. इस एयर स्ट्राइक में राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल भारतीय सेना ने किया था. सुबह जब गांव के लोग उठे तो उन्हें धनाऊ गांव से करीब 15 फीट लंबा मिसाइल का कवर दिखा.
Also Read
- Rajsamand road accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा वाहन, 4 बच्चों सहित 5 की मौत
- राजस्थान में सैलानी बनकर आ रहे पोर्नस्टार कर रहे शर्मनाक कांड, 70 साल के बुजुर्ग के साथ कार में की घिनौनी हरकत
- राजस्थान में मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने जारी किए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल
रातभर आत रही धमाकों की आवाज
खबरों की मानें तो गांव बंधनाऊ के रामप्रसाद जोशी के खेत में सुबह मिसाइल के कवर को देखा. इसके बाद लोगों को तांता लग गया. स्थानिय लोगों का मानना है कि यहां रात को तेज चमक दिखाई दी थी और कई धमाके हुए. बंधनाऊ, मोमासर, उदरासर, सुरनजसर जैसे कई गांवों के लोगों ने इन धमाकों को सुना.
रात में बजने लगी फोन की घंटियां
रात में अचानक मिसाइल धमाकों की आवाज से गांव को लोग उठ गए. रात में एक दूसरे को फोन कर हाल-चाल जान रहे थे. अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे का एक्शन लेगें.