पत्नी पर अवैध संबंध के शक ने पति को बनाया हैवान! लोहे की रॉड से चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, और फिर...
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में सनसनीखेज वारदात! पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर 29 वर्षीय सोहनराम ने अपने चचेरे भाई मुकेश की हत्या कर दी. गणेश उत्सव से लौटते समय लोहे की रॉड से हमला कर मुकेश की जान ली और फिर जेसीबी से 10 फीट गहरा गाड़ दिया.
Nagaur Man Kills Cousin: राजस्थान के नागौर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने ही खदान में जेसीबी मशीन से 10 फीट गहरा गाड़ दिया, ताकि किसी को भनक तक न लगे.
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सोहनराम 29 वर्ष है. उसने 27 अगस्त की रात अपने चचेरे भाई मुकेश गलवा को पास के भटनौखा गांव में गणेश उत्सव कार्यक्रम में चलने का बहाना बनाकर बुलाया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सोहनराम , मुकेश को भीड़ से दूर एक सुनसान जगह ले गया. वहां उसने मुकेश पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद सोहनराम शव को अपनी खुद की खदान पर ले गया , जहां उसके पास खुदाई की भारी मशीन मौजूद थी.
रातों-रात गाड़ दिया शव
आरोपी ने मशीन से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा और मुकेश का शव उसमें डालकर ऊपर से रेत और पत्थरों से ढक दिया. यह जगह एक मंदिर से करीब 600-700 मीटर की दूरी पर थी, लेकिन किसी को शक भी नहीं हुआ.
Also Read
- ट्रंप ने डिनर पार्टी के नाम पर टेक कंपनियों से मांगी इन्वेस्टमेंट! एलन मस्क रहे नदारद
- Venezuela Fighter Jets: अमेरिका का खौफ खत्म! यूएस युद्धपोत के सीर पर नाचते रहे वेनेजुएला के F-16 फाइटर जेट, जानिए पूरा मामला
- Asim Munir: इमरान खान की वापसी इंपॉसिबल! आर्मी चीफ असीम मुनीर का सीक्रेट प्लान रेडी, 2030 तक पाकिस्तान का सत्ता मैप तैयार
परिवार ने जताई गुमशुदगी
29 अगस्त को जब मुकेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई. जांच के दौरान परिवार वालों ने शक जताया कि सोहनराम ही इसके पीछे हो सकता है. पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
शव बरामद और आरोपी गिरफ्तार
बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खदान से शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल , मूंडवा भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस ने सोहनराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की असली वजह सामने आ जाएगी.