IPL 2026

राजस्थान: कुछ ही सेकंड में थ्रेसर मशीन ने युवक के शरीर के उड़ाए चिथड़े, देखने वालों की कांप गई रूह

राजस्थान के खैरथल तिजारा में थ्रेसर मशीन में फंसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

Pinterest
Km Jaya

खैरथल तिजारा: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में एक दुखद दुर्घटना उस समय हुई, जब एक थ्रेशर मशीन की मदद से गेहूं की कटाई और सफाई का काम चल रहा था. मशीन को ठीक किया जा रहा था, तभी वह अचानक चालू हो गई, जिससे युवक उसके अंदर खिंच गया और उसकी मौत हो गई. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत होकर चिथड़ों में बदल गया. 

घटनास्थल का दृश्य इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. युवक के शरीर की हालत देखकर कई लोग तो बेहोश ही हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, और काफी मशक्कत के बाद वे थ्रेशर मशीन के अंदर फंसे हुए शव को बाहर निकाल सके. 

थ्रेशर मशीन के मालिक ने क्या बताया?

थ्रेशर मशीन के मालिक के भाई 'लीलूं' ने बताया कि इस सीजन की शुरुआत में मुकेश ने यह मशीन जमशेद से खरीदी थी. जमशेद, मृतक शरीफ का चचेरा भाई था. शरीफ, मटोर निवासी इसहाक खान का बेटा था. गुरुवार शाम को चकोलिया गांव में संदीप अहीर के खेत में थ्रेशर से गेहूं की कटाई का काम चल रहा था, तभी मशीन में कुछ खराबी आ गई.

मशीन को ठीक करने के लिए जमशेद को बुलाया गया था. वह अपने भाइयों शरीफ और साजिद के साथ मिलकर काम कर रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हो गई. शरीफ थ्रेशर में फंस गया और उसका पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया, जहां उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. 

कैसी थी वहां का स्थिति?

उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा सिर से लेकर घुटनों तक का भाग पूरी तरह से चिथड़ों में बदल गया था. दुर्घटना का यह भयानक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. इसी बीच सदमे के कारण जमशेद की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. परिवार के सदस्यों ने खुद ही शव को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए. 

मशीन से कैसे निकाले गए शव के टुकड़े?

इसके बाद पुलिस की देखरेख में शरीर के बचे हुए टुकड़ों को निकालने में आसानी हो, इसके लिए खुद थ्रेशर मशीन को ही अस्पताल ले जाया गया. घटनास्थल पर देर रात तक काम चलता रहा, क्योंकि मशीन से शरीफ के शरीर के अवशेषों को निकाला और इकट्ठा किया जा रहा था.

मृतक के परिवार में कौन-कौन है?

मृतक शरीफ, सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. उसके परिवार में दो छोटे भाई और चार बहनें हैं. वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे. एक सबसे छोटा बेटा 5 साल का 7 साल एक बेटी और एक सबसे बड़ा बेटा 8 साल का है.