जयपुर: राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एक बहुत दुखद हादसा हो गया. श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ट्रेलर ने लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले के ढक्कन पर खड़े 3 बच्चों समेत 5 लोगों को रौंद दिया.
हादसा इतना भयानक था कि शवों के चिथड़े उड़ गए. एक शव के दो टुकड़े हो गए. सभी लोग नाले में गिर गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों और घायलों को नाले से निकाला. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया.
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: 200 फीट बाईपास रोड के पास अजमेर हाईवे पर एक ट्रेलर ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/p5IYJucoDv— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026Also Read
- राजस्थान का वह मंदिर, जहां मां दुर्गा की पूजा करता है मुस्लिम परिवार, जानिए सदियों पुरानी परंपरा
- खेत में हादसा होने पर मिलेगा 2 लाख रुपये तक का मुआवजा, जानें मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की पूरी जानकारी
- राजस्थान को PM मोदी की मेगा सौगात, जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू; 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का भी शुभारंभ
जयपुर ट्रैफिक पुलिस के ACP अमीन हसन ने कहा, "यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई. दिल्ली से अजमेर की ओर एक ट्रेलर जा रहा था. एक परिवार, जिसमें एक पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे, गाड़ी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. तीनों बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं; उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है..."
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने बताया, "यह सुबह करीब 9 बजे की घटना है. एक ट्रेलर जो दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था. एक परिवार जिसमें दंपत्ति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, वह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. तीनों… https://t.co/5dbBCafQ04 pic.twitter.com/9gJBuBFeq7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. इसे हिट एंड रन मामला बताया जा रहा है.