राजस्थान में खूनी खेल! बुलेट बाइक सवार ने चाकू से गोदकर ली युवक ली जान, आगरा-जयपुर रोड चक्का जाम
जयपुर में रविवार रात को एक दिल दहला देने वाली हत्या ने शहर को चौंका दिया. बुलेट बाइक पर सवार हत्यारे ने युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद वह बेखौफ होकर चाकू लहराते हुए बाइक पर फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.
Jaipur News: जयपुर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे शहर को चौंका दिया. एक बुलेट बाइक सवार हत्यारे ने एक युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारा बेखौफ होकर चाकू लहराता हुआ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना जमडोली थाना क्षेत्र की है. मीणा पालड़ी कच्ची बस्ती के रहने वाले 22 वर्षीय विपिन नायक उर्फ विक्की की बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक, पालड़ी मीणा, हाल भट्टाबस्ती निवासी अनस खान ने विपिन को मौत के घाट उतारा.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
घटनाक्रम के अनुसार, रविवार देर रात अनस खान अपनी बुलेट बाइक पर कॉलोनी में घूम रहा था. इसी दौरान घर जा रहे विपिन नायक से उसकी मुलाकात हो गई. अनस ने अपनी स्टार्ट बुलेट बाइक रोकी और विपिन को रुकने का इशारा किया. बाइक से उतरते ही उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और विपिन के सीने पर एक के बाद एक कई वार किए. लहूलुहान हालत में विपिन दर्द से चीखने लगा, उसकी आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे.
Also Read
- Bitra Strategic Importance: लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप पर मचा बवाल! क्या है चीन-तुर्की की घुसपैठ के जवाब में भारत की नई रणनीति?
- बिहार विधानसभा सत्र में एक साथ बैठेंगे तेजस्वी-तेजप्रताप, क्या सीटिंग अरेजमेंट कर पाएगी रिश्ते ठीक?
- Tom Troupe Dies: इम्पॉसिबल और स्टार ट्रेक के एक्टर टॉम ट्रूप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
चाकू लहराकर भागा हत्यारा
विपिन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद हमलावर अनस ने चाकू लहराकर लोगों को धमकाया और अपनी बाइक पर बैठकर तेज़ी से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर विपिन के परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड ले गए. लेकिन इलाज के दौरान विपिन ने दम तोड़ दिया. विपिन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई. तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिस अब हत्यारे अनस खान की तलाश में जुट गई है.