टहनियां काटने पर दो परिवारों में भड़का विवाद, 65 साल के बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

राजस्थान में दो रिश्तेदारों के बीच शुरू हुआ छोटा विवाद मौत की खेल में बदल गया. इस मामले में एक 65 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मरकर हत्या कर दी गई.

Pinterest
Shanu Sharma

जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें पेड़ की टहनियां काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक आदमी की हत्या का कारण बन गया. इस विवाद में एक 65 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया. 

अलवर के बगड़ तिरया इलाके दो रिश्तेदारों के बीच शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है.

पुलिस ने दी मामले की पूरी जानकारी 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले 65 साल के पीड़ित बाली पर उसके ही चचेरे भाई फकरू ने कुल्हाड़ी  से घातक हमला किया. इस हमले के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. गांव वाले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ था. फकरू और उसके बेटों ने मिलकर पीड़ित के नीम के पेड़ की टहनियों को काट दिया था. जिसपर पीड़ित ने विरोध जताया और इसका खुल कर विरोध किया. पीड़ित के बेटे अकरम हुसैन ने पूरे विवाद के बारे में बताते हुए कहा कि एक दिन पहले पेड़ की टहनियों को काटने के बाद एक बार फिर उसके चाचा फकरू और उनके बेटे पेड़ काटने पहुंचे थे. 

परिवार के कई लोगों पर किया हमला

अकरम के मुताबिक जब फकरू अपने बेटों के साथ पेड़ काटने पहुंचा तो उसके पिता बाली ने इसका विरोध जताया. दोनों परिवारो के बीच काफी देर तक बहस चलती रही. इसी दौरान फकरू ने कुल्हाड़ी से उसके पिता पर हमला कर दिया. जिससे उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट आई. इस दौरान जब हुसैन अपने पिता को बचाने की कोशिश कर रहा था तो फकरू ने उसपर भी हमला कर दिया. जिससे उसे गंभीर चोट आई है. इतना ही नहीं परिवार की तीन महिलाओं  को भी चोट लगी है. वहीं ज्यादा खून बहने की वजह से बाली की मौत हो गई. पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरू कर दिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटे.