प्रेमिका के हाथों में रच रही थी मेहंदी, प्रेमी ने लगा ली फांसी; आखिरी बार वीडियो कॉल कर बताया दिल का हाल
राजस्थान के अलवर ने एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से पहले फांसी में लटकर जान दे दी. इस मामले ने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी है.
राजस्थान के अलवर की एक प्रेम कहानी को सुन लोग अपने आंसू को रोक नहीं पा रहे हैं. रामगढ़ के 23 वर्षीय देवेंद्र मेघवाल ने अपनी प्रेमिका की शादी से ठीक एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. यह घटना शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके की बताई जा रही है. जिसमें युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.
मिल रही जानकारी के मुताबिक युवक ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी. युवक अपने प्रेमिका की शादी को लेकर परेशान था और किसी भी हाल में उसके साथ अपना जीवन बिताना चाहता था, लेकिन ऐसा ना होने पर उसने गलत कदम उठा लिया.
क्या है पूरा मामला?
देवेंद्र मेघवाल रामगढ़ के केशव नगर का रहने वाला था. वह अपने जीवन यापन के लिए मूर्ति सप्लाई का काम करता था. एक युवती के साथ उसका काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. लेकिन लड़की के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी. युवती की शादी गुरुवार को होनी थी, देवेंद्र ने इस शादी का विरोध किया. लड़की के परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन लड़की वाले नहीं मानें. उसे मारने की धमकी दी गई और शांत रहने के लिए कहा गया.इससे वह गहरा डिप्रेशन में चला गया. आत्महत्या करने से दो दिन ही पहले देवेंद्र रामगढ़ से अलवर आया था. यहां वह अपने जीजा मनोज कुमार के किराए के कमरे में रुका था. इसी बीच बुधवार को जीजा जब किसी काम से रामगढ़ गया तो देवेंद्र ने कमरे में फंदा लगा लिया.
आत्महत्या से पहले सबको किया कॉल
आत्महत्या से पहले देवेंद्र ने प्रेमिका को वीडियो कॉल की और उसे अपनी परेशानी बताई. इसके बाद उसने जीजा और अन्य परिजनों को फोन किया और बताया कि वह जान देने जा रहा है. उसकी बातें सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत अलवर पहुंचें. लेकिन तब तक देवेंद्र घटना को अंजाम दे चुका था. उसका शव फंदे से लटा मिला.
पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो यह पूरा मामला सामने आया. हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच में जुटी है. इस मामले ने लोगों को रुला दिया और एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे.
और पढ़ें
- रणबीर कपूर की 'एनिमल' को 'धुरंधर 2' ने प्री-सेल्स में ही चटाई धूल, फिल्म ने विदेशों में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
- नई गाड़ियां और नए थाने...झारखंड पुलिस को मिलने जा रही बड़ी सौगात, आज CM हेमंत सोरेन 1485 नए वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- क्या ट्रंप का गुरुर हुआ चकनाचूर? अमेरिकी विमानवाहक पोत 'अब्राहम लिंकन' पर हमले का ईरान ने किया दावा