चंडीगढ़ में सुखना चो पर बनेगा नया आधुनिक हाई-लेवल ब्रिज, 17 करोड़ रुपये की लगेगी लागत

यह चंडीगढ़ का सुखना चो पर तीसरा हाई-लेवल ब्रिज होगा. ब्रिज की खासियतेंनया ब्रिज 500 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा. इसमें 4 ट्रैफिक लेन बनाई जाएंगी. दोनों तरफ साइकिल ट्रैक और 2-2 मीटर चौड़े फुटपाथ भी होंगे, ताकि पैदल चलने वाले और साइकिल सवार भी सुरक्षित यात्रा कर सकें.

X
Antima Pal

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है. मनीमाजरा और सेक्टर-26 को जोड़ने वाले सुखना चो पर एक नया हाई-लेवल ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है. इस पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रशासन का लक्ष्य है कि काम शुरू होने के एक साल के अंदर ब्रिज को पूरा कर लिया जाए. यह पुल पुराने कॉजवे की जगह बनेगा, जो बारिश के मौसम में अक्सर पानी में डूब जाता है. नया ब्रिज बन जाने से बाढ़ और भारी बारिश के दौरान भी आवागमन सुचारू रहेगा.

यह चंडीगढ़ का सुखना चो पर तीसरा हाई-लेवल ब्रिज होगा. ब्रिज की खासियतेंनया ब्रिज 500 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा. इसमें 4 ट्रैफिक लेन बनाई जाएंगी. दोनों तरफ साइकिल ट्रैक और 2-2 मीटर चौड़े फुटपाथ भी होंगे, ताकि पैदल चलने वाले और साइकिल सवार भी सुरक्षित यात्रा कर सकें. यह ब्रिज सेक्टर-26 के टी-जंक्शन को मनीमाजरा के शास्त्री नगर से जोड़ेगा.

क्या होगा फायदा?

इस ब्रिज के बनने से मनीमाजरा, पंचकूला, आईटी पार्क और उत्तरी सेक्टरों के बीच आने-जाने में काफी आसानी होगी. रोजाना हजारों वाहन और यात्री इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. बारिश में पानी भर जाने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. ट्रैफिक जाम भी काफी हद तक कम होगा. प्रशासन सिर्फ पुल बनाने तक सीमित नहीं रहेगा. पूरे इलाके के ट्रैफिक सिस्टम को भी बेहतर बनाया जाएगा. सेक्टर-26 के टी-जंक्शन को करीब दो मीटर ऊंचा किया जाएगा. ट्रांसपोर्ट चौक की तरफ स्लिप रोड बनाई जाएगी. 


मनीमाजरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्री लेफ्ट टर्न लेन भी विकसित की जाएगी. इन सब इंतजामों से जाम की समस्या और कम हो जाएगी. मास्टर प्लान-2031 का हिस्सायह परियोजना चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 का हिस्सा है. शहर को आधुनिक और ट्रैफिक मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.