menu-icon
India Daily

पंजाब के CM भगवंत मान ने ड्रग्स के खिलाफ शुरू किया 'सूरमे' कैंपेन, नशा छोड़ने वाले युवाओं का सम्मान

पंजाब में ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने और नशे की बदनामी मिटाने के लिए ‘सूरमा’ अभियान शुरू किया है, जो पंजाब के युवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा.

Shilpa Shrivastava
पंजाब के CM भगवंत मान ने ड्रग्स के खिलाफ शुरू किया 'सूरमे' कैंपेन, नशा छोड़ने वाले युवाओं का सम्मान
Courtesy: X (@AAPPunjab)

पंजाब में ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने और नशे की बदनामी मिटाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नई मुहिम शुरू की है. इसका नाम है ‘सूरमा’ अभियान. इस अभियान की शुरुआत लुधियाना में की गई. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवा अब नशे की चपेट से निकलकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं. जो युवा नशे के दलदल से बाहर निकल आए हैं, उन्हें इस अभियान के तहत सम्मानित किया जाएगा. इन युवाओं को ‘सूरमा’ कहा जाएगा. 

CM भगवंत मान ने कहा कि ये ‘सूरमे’ युवा दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे. जो युवा अभी भी नशे की गिरफ्त में हैं, वे इन ‘सूरमों’ को देखकर खुद को नशे से मुक्त करने का फैसला करेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाया जाए.

क्या है ‘सूरमा’ अभियान?

इस अभियान के तहत नशे से बाहर निकल चुके युवाओं को सम्मान दिया जाएगा. उन्हें उनकी मेहनत और हिम्मत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इन युवाओं की सफल कहानियां दूसरों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की नई पीढ़ी को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है. ‘सूरमा’ अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

युवाओं की क्या होगी भूमिका:

जो युवा नशे से बाहर निकल आए हैं, वे अब दूसरों को जागरूक करेंगे. वे स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में जाकर अपनी कहानी शेयर करेंगे. इससे दूसरे युवाओं में नशा छोड़ने की हिम्मत आएगी. CM भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई हो रही है. साथ ही नशे से प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए काउंसलिंग, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.