ड्रोन से आती थी नशे और हथियारों की खेप... अमृतसर में तस्करी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार हुए.
अमृतसर में स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी नेटवर्क पकड़ा गया है. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की खेप आने की बात सामने आई है.
SSOC और काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई में छह गिरफ्तार
अमृतसर में स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और काउंटर इंटेलिजेंस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दोनों टीमों ने एक ऐसे गिरोह का पता लगाया, जो कथित तौर पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 2.920 किलोग्राम हेरोइन और आठ आधुनिक पिस्तौल बरामद की गईं. पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है.
ड्रोन से सीमा पार से आती थी हथियार और नशे की खेप
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से होने वाली तस्करी से जुड़े थे. बताया गया है कि ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप मंगाई जाती थी. इसके बाद इन सामान को पंजाब में मौजूद आपराधिक लोगों तक पहुंचाया जाता था.
Also Read
- CM मान से लेकर शिवराज सिंह चौहान तक... बाबा बकाला में जुटे सियासी दिग्गज, रक्खड़ मेले से कैसे साधेंगे पंजाब का वोट बैंक?
- रक्षाबंधन पर पंजाब की महिलाओं को सीएम मान का बड़ा तोहफा, 5.30 लाख खातों में पहुंचे 181.50 करोड़ रुपये
- छह साल की देरी से मिला फ्लैट का कब्जा, ओमेक्स पर रेरा का बड़ा एक्शन; अब देना होगा 31.51 लाख का ब्याज
अलग-अलग FIR दर्ज
पुलिस की शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के कई चैनल सामने आने की बात कही गई है. मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. अब जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क को समझने में जुटी हैं. बरामद 2.920 किलो हेरोइन और आठ पिस्तौल को जांच में अहम सबूत माना जा रहा है.