चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में सरपंचों की भूमिका को देखते हुए अब उन्हें नियमित मासिक मानदेय दिया जाएगा. यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू होगी और राज्य के सभी सरपंचों को इसका लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सरपंचों को मासिक वेतन देने का निर्णय लिया है. उनके अनुसार, 15 अगस्त से प्रत्येक सरपंच को हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरपंच पंचायत लोकतंत्र की पहली कड़ी होते हैं और गांव के लोगों की समस्याओं को हल करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है. सरकार का मानना है कि उनके योगदान को सम्मान मिलना चाहिए.
ਅੱਜ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ...
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਹਰ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ 10,000 ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾ ਤਨਖਾਹ ਮਿਲੇਗੀ... ਪੰਚਾਇਤ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪੌੜੀ ਹੈ... ਸਰਪੰਚ ਰਾਤ ਦਿਨ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ... ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤਨਖਾਹ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਹੈ... ਹੁਣ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਵੀ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰਹਿ ਸਕਣਗੇ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਵੀ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ… pic.twitter.com/heegFFVvSy— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 24, 2026Also Read
भगवंत मान ने कहा कि सरपंच दिन-रात गांव के विकास और जनहित के कार्यों में लगे रहते हैं. ऐसे में उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग देना जरूरी है. उनका कहना है कि जब सरपंच आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो वे अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन जी सकेंगे और विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे. इससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की गति भी बढ़ने की उम्मीद है.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि गांवों की प्रगति ही पंजाब की प्रगति का आधार है. यदि गांव आगे बढ़ेंगे तो पूरा राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता के हित में फैसले लेती रहेगी. इस घोषणा को ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहन देने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है.