menu-icon
India Daily

पंजाब संजीवनी हेल्थ कार्ड के साथ हुआ दिल के मरीजों को 10 लाख रुपये मुफ्त इलाज

पंजाब सरकार दिल के मरीजों की मदद के लिए संजीवनी हेल्थ कार्ड (मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना) चला रही है. इस कार्ड से हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है.

Shilpa Shrivastava
पंजाब संजीवनी हेल्थ कार्ड के साथ हुआ दिल के मरीजों को 10 लाख रुपये मुफ्त इलाज
Courtesy: X (@AAPPunjab)

पंजाब सरकार दिल के मरीजों की मदद के लिए संजीवनी हेल्थ कार्ड (मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना) चला रही है. इस कार्ड से हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है. दिल की बीमारी होने पर अब महंगे अस्पताल और सर्जरी का खर्च नहीं करना पड़ेगा.

आप पंजाब के आधिकारिक एक्स अकाउंट से किए गए ट्वीट के अनुसार, पिछले 5 महीनों में 6 हजार से ज्यादा दिल के मरीजों को इस योजना से मुफ्त इलाज मिल चुका है. वहीं, कुल 64.82 करोड़ रुपये खर्च करके सरकार ने दिल के मरीजों का इलाज करवाया है. वहीं, कार्ड पर ₹10 लाख का कवर लिखा है. इसमें नाम, जन्म तारीख, आधार नंबर और QR कोड होता है.

दिल के मरीजों के लिए फायदा:

दिल की सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट अटैक, ब्लॉकेज और अन्य हृदय रोगों का इलाज इस कार्ड से पूरी तरह फ्री हो जाता है. सरकारी और जुड़े प्राइवेट अस्पतालों में आप बिना पैसे दिए इलाज करवा सकते हैं. डॉक्टर और हेल्थ वर्कर मरीज की देखभाल करते नजर आ रहे हैं.

कैसे बनवाएं कार्ड?

आधार कार्ड लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको संजीवनी हेल्थ कार्ड मिल जाएगा. पूरे परिवार को इसका फायदा मिलता है.

योजना के मुख्य फायदे:  

  • 2000 से ज्यादा बीमारियों का इलाज  

  • कोई भी उम्र का व्यक्ति ले सकता है  

  • कैशलेस यानी बिना पैसे दिए इलाज  

  • दिल, किडनी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर खास ध्यान