menu-icon
India Daily

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में होशियारपुर निवासी रुपिंदर सिंह, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटा अर्शदीप सिंह और संतोष कौर शामिल हैं. पूरे परिवार का इस हादसे में चला जाना बेहद दुखद है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आ रही क्रेटा कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

antima
Edited By: Antima Pal
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 5 घायल
Courtesy: X

जालंधर: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. किशनगढ़ इलाके में दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. 

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि किशनगढ़ अड्डे से थोड़ा आगे एक ढाबे के सामने यह दुर्घटना हुई. भोगपुर की ओर से जालंधर जा रही मारुति बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार ने डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही क्रेटा कार से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

4 लोगों की मौत, 5 घायल

कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में होशियारपुर निवासी रुपिंदर सिंह, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटा अर्शदीप सिंह और संतोष कौर शामिल हैं. पूरे परिवार का इस हादसे में चला जाना बेहद दुखद है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आ रही क्रेटा कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में अब्दुल सईद खान, उनकी बेटी अलीना खान, बेटा परवीन खान, अब्दुल फैसल खान और मैनाल खान शामिल हैं. 

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एसएसएफ टीम के पहुंचने से पहले ही उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसएसएफ टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.