menu-icon
India Daily

पंजाब में मान सरकार के प्रयासों से सुधरा भूजल स्तर, खतरे वाले जोन में दर्ज हुई कमी

केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रयासों से भूजल स्तर में सुधार हुआ है और कई अति-शोषित (खतरनाक) क्षेत्र खतरे के निशान से बाहर आ गए हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
पंजाब में मान सरकार के प्रयासों से सुधरा भूजल स्तर, खतरे वाले जोन में दर्ज हुई कमी
Courtesy: X

भगवंत मान सरकार के निरंतर प्रयासों से पंजाब में गिरता भूजल स्तर अब ऊपर उठने लगा है. केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) की नवीनतम रिपोर्ट में इस सकारात्मक बदलाव की पुष्टि हुई है. राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए उठाए गए ठोस कदमों के कारण यह ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है.

खतरे के निशान से बाहर आए क्षेत्र

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के कई क्षेत्र जो पहले अति-शोषित और खतरनाक श्रेणी (Dark Zones) में शामिल थे, अब खतरे से बाहर आ गए हैं. भूजल स्तर में यह बढ़ोतरी न केवल वर्तमान समय में पानी की समस्या को दूर करेगी, बल्कि आने वाली भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव भी रखेगी.