शादी में दूल्हे ने दुल्हन पर उड़ा दिए 8.5 करोड़ रुपये? वीडियो वायरल होने के बाद परिवार ने किया ये दावा

पंजाब की एक शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस शादी को लेकर लोगों ने दावा किया है कि इसमें 8.5 करोड़ रुपये कैश लुटाए गए. हालांकि परिवार वालों ने इसे मानने से इनकार कर दिया है.

X (@Gagan4344)
Shanu Sharma

भारत में शादी अब केवल एक संस्कृति और परंपरा नहीं बल्कि अपने स्टैंडर्ड शो करने का भी तरीका बन गया है. लोग अपनी कमाई से 10 गुणा ज्यादा पैसे शादी में खर्च कर रहे हैं. सोशल मीड़िया पर पंजाब के एक ग्रैंड वेडिंग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ka दावा किया जा रहा था कि एक व्यक्ति ने अपनी शादी में दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपये कैश लुटा दिए. हालांकि दूल्हे के परिवार वालों ने इन दावों को मानने से इनकार कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने शादी के कपड़ों में वेन्यू पर खड़ी है. इस दौरान उसका दूल्हा उस पर नोटों का बंडल उड़ाता नजर आ रहा है. हालांकि पंजाब की शादियों में यह एक आम बात है लेकिन यह मुद्दा तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि इस शादी में करोड़ों रुपये उड़ा दिए. यह वीडियो तरनतारन का बताया जा रहा है. जिसमें लोग बज रहे गाने पर नाच रहें हैं और वहीं दूल्हा कैश हवा में उड़ाता नजर आ रहा है. वहीं दुल्हन चुप-चाप खड़ी नजर आ रही है. दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने साफ किया कि जश्न के दौरान पैसे लुटाए तो गए, लेकिन यह रकम ऑनलाइन चल रहे आंकड़ों के आस-पास भी नहीं थी.

परिवार वालों ने दी सफाई 

लड़के के परिवार वालों का कहना है कि दूल्हा ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का बिज़नेस करता है. अपने शादी की खुशी में उसने दुल्हन पर करीब दो लाख रुपये उड़ाए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. हालांकि फंक्शन को हैंडल कर रहे इवेंट मैनेंजर ने लगभग 4 लाख रुपये कैश उड़ाए जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि इसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे. लेकिन दूर-दूर तक 8.5 करोड़ नहीं थे. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि अपने पैसे पर अपना अधिकार होता है जो जैसे चाहे वैसे खर्च कर सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए पैसे की अहमियत पर जोर दिया.