Commonwealth Games 2026

पंजाब में महिलाओं के लिए बड़ा मौका, मान सरकार की नई स्कीम से महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में मदर्स डॉटर्स सम्मान योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. इस योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

X (@AAPPunjab)
Shilpa Srivastava

पंजाब में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है, जिसके तहत मदर्स डॉटर्स सम्मान योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. इस योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिलाएं खुद आगे आकर इस योजना का हिस्सा बन रही हैं और अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने का प्रयास कर रही हैं.

इसी कड़ी में जंडियाला गुरु में सखियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने भी भाग लिया और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ हर जरूरतमंद महिला तक आसानी से पहुंच सके.


सखियों को किया जा रहा तैयार:

सरकार की तरफ से सखियों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक कर सकें. इससे न केवल जानकारी का दायरा बढ़ेगा बल्कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी.

कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण सत्र के सफल समापन पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि इस योजना के तहत सम्मान राशि जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर समय महिलाओं की मदद के लिए तैयार हैं और किसी भी तरह की परेशानी का तुरंत समाधान किया जाएगा.

आर्थिक रूप से मिलेगा सहारा:

यह योजना महिलाओं के आत्मसम्मान को मजबूत करने के साथ साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी सहारा देने का काम करेगी. आने वाले समय में यह पहल पंजाब में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी.