पंजाब के मानसा में बड़ा हादसा, स्कूल वैन और रोडवेज बस में टक्कर, 10 बच्चों समेत दर्जन भर जख्मी
जानकारी के मुताबिक गांव किशनगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी. वैन नेशनल हाईवे पर चल रही थी. तभी आगे जा रही पीआरटीसी बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया. पीछे से आ रही स्कूल वैन बस के पीछे जा धंसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
मानसा: पंजाब के मानसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बरेटा कस्बे के नेशनल हाईवे पर सुबह के समय स्कूल के बच्चों से भरी एक निजी वैन पीआरटीसी की बस से टकरा गई. इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें 10 स्कूली बच्चे और वैन का चालक शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पंजाब के मानसा में बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक गांव किशनगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी. वैन नेशनल हाईवे पर चल रही थी. तभी आगे जा रही पीआरटीसी बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया. पीछे से आ रही स्कूल वैन बस के पीछे जा धंसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
स्कूल वैन और रोडवेज बस में टक्कर
बस चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वे मानसा से जाखल की तरफ जा रहे थे. अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के लिए उन्होंने तुरंत ब्रेक लगा दिया. इसी दौरान पीछे से स्कूल वैन बस से टकरा गई. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घायल बच्चों और वैन चालक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया.
Also Read
अस्पताल में भर्ती बच्चों की जांच चल रही है. वैन चालक की एक टांग टूट गई है. दो-तीन बच्चों को गहरी चोटें आई हैं. बाकी बच्चों को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. परिजनों ने वैन की हालत को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि वैन काफी पुरानी और खराब हालत में थी.
बरेटा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दोनों वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.