पंजाब की मान सरकार तेज गति से बढ़ा रही है किसानों की सिंचाई सुविधा

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोइल ने आज तरनतारन के रसूलपुर, जामा राये, पट्टी और दुमानीवाला गांवों में नहर के पानी के स्रोतों के पुनर्निर्माण और कंक्रीट लाइनिंग के कामों का उद्घाटन किया. इन सभी परियोजनाओं पर कुल 64 करोड़ रुपये की लागत आई है. 

Pinterest
Antima Pal

तरनतारन: पंजाब सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने नहर के पानी की पहुंच बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू रखा है. इसी क्रम में तरनतारन जिले के चार गांवों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं.

मान सरकार तेज गति से बढ़ा रही है किसानों की सिंचाई सुविधा

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोइल ने आज तरनतारन के रसूलपुर, जामा राये, पट्टी और दुमानीवाला गांवों में नहर के पानी के स्रोतों के पुनर्निर्माण और कंक्रीट लाइनिंग के कामों का उद्घाटन किया. इन सभी परियोजनाओं पर कुल 64 करोड़ रुपये की लागत आई है. 


उद्घाटन के दौरान मंत्री बरिंदर कुमार गोइल ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के खेतों में नहर का पानी पहले से ज्यादा मात्रा में और आसानी से पहुंचेगा. इससे इलाके के हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे. खेतों तक नियमित और पर्याप्त पानी पहुंचने से फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा.

क्या-क्या हुआ काम?

इन गांवों में पुरानी नहरों और पानी के स्रोतों को पूरी तरह नया रूप दिया गया है. कंक्रीट लाइनिंग करने से पानी का रिसाव रुकेगा और ज्यादा पानी खेतों तक पहुंच सकेगा. स्रोतों के पुनर्निर्माण से पानी की सप्लाई भी बेहतर और लगातार बनी रहेगी. 

मंत्री ने बताया कि मान सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में नहर प्रणाली को मजबूत करना है. पानी की बर्बादी रोकने और हर किसान तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहे हैं. उन्होंने कहा- 'हमारी सरकार किसानों की हर समस्या को गंभीरता से ले रही है. सिंचाई की बेहतर व्यवस्था से न सिर्फ फसलें अच्छी होंगी बल्कि किसान परिवारों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा.'

किसानों में खुशी

इन गांवों के किसानों ने इस विकास कार्य का स्वागत किया है. स्थानीय किसान सुरजीत सिंह ने कहा- 'पहले पानी कम पहुंचता था और बहुत रिसाव होता था. अब कंक्रीट लाइनिंग हो गई है तो उम्मीद है कि हमें समय पर और ज्यादा पानी मिलेगा.' इसी तरह कई अन्य किसानों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की. उन्होंने कहा कि अगर पूरे जिले और राज्य में ऐसे काम होते रहे तो खेती करना और आसान हो जाएगा.