जालंधर के मतदाताओं के लिए बड़ी राहत, SIR शिकायतों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन; हर विधानसभा के लिए अलग कंप्लेंट सेल
जालंधर प्रशासन ने SIR-2026 के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 और जिला व विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल शुरू किए हैं. मतदाता सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
जालंधर: जालंधर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन और शिकायत निवारण व्यवस्था शुरू कर दी है. जिला चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि अब मतदाता SIR प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं.
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत सीचेवाला को भी SIR का फॉर्म सौंपा गया. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हेल्पलाइन और शिकायत निवारण सेल का उद्देश्य मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है.
डीसी वरजीत वालिया ने क्या बताया?
डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि SIR-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और सर्वे कर रहे हैं. यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा. जिन मतदाताओं के फॉर्म समय पर पूरे हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.
Also Read
प्रशासन ने क्या बताया?
प्रशासन ने बताया कि यदि किसी मतदाता को SIR प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह जिला स्तर पर बनाए गए शिकायत निवारण सेल की ईमेल आईडी sircomplaint194@gmail.com पर भी अपनी शिकायत भेज सकता है. इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग शिकायत निवारण सेल भी बनाया गया है, ताकि शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा सके.
विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी अलग-अलग ईमेल आईडी जारी की गई हैं.
फिल्लौर के लिए agr30phillaur@gmail.com
नकोदर के लिए grievancesirnkd@gmail.com
शाहकोट के लिए ero038shahkot@gmail.com
करतारपुर के लिए agr033ktr@gmail.com
जालंधर पश्चिम के लिए Jalandharwest034@gmail.com
जालंधर सेंट्रल के लिए grievancecell035jalcentral@gmail.com जालंधर नॉर्थ के लिए drcsjalandhar1@gmail.com
जालंधर कैंट के लिए JALANDHARCANTT@gmail.com
आदमपुर के लिए grcadampur@gmail.com पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.
डिप्टी कमिश्नर ने क्या बताया?
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सभी शिकायत निवारण केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई है. उनका कहना है कि SIR-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना है. पूरी प्रक्रिया भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो सके.