जालंधर: जालंधर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन और शिकायत निवारण व्यवस्था शुरू कर दी है. जिला चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि अब मतदाता SIR प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं.
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत सीचेवाला को भी SIR का फॉर्म सौंपा गया. डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हेल्पलाइन और शिकायत निवारण सेल का उद्देश्य मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है.
डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि SIR-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और सर्वे कर रहे हैं. यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा. जिन मतदाताओं के फॉर्म समय पर पूरे हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.
प्रशासन ने बताया कि यदि किसी मतदाता को SIR प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह जिला स्तर पर बनाए गए शिकायत निवारण सेल की ईमेल आईडी [email protected] पर भी अपनी शिकायत भेज सकता है. इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग शिकायत निवारण सेल भी बनाया गया है, ताकि शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा सके.
विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी अलग-अलग ईमेल आईडी जारी की गई हैं.
फिल्लौर के लिए [email protected]
नकोदर के लिए [email protected]
शाहकोट के लिए [email protected]
करतारपुर के लिए [email protected]
जालंधर पश्चिम के लिए [email protected]
जालंधर सेंट्रल के लिए [email protected] जालंधर नॉर्थ के लिए [email protected]
जालंधर कैंट के लिए [email protected]
आदमपुर के लिए [email protected] पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सभी शिकायत निवारण केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई है. उनका कहना है कि SIR-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना है. पूरी प्रक्रिया भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो सके.