Punjab Blackout: पंजाब का पहला जिला जहां पूरी रात होगा ब्लैकआउट, अंधेरे की आगोश में डूबेगा शहर
Punjab Blackout: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू के सामरिक जिले में नागरिकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. जम्मू कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार है और यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Punjab Blackout: पंजाब के गुरदासपुर जिले में रात के समय पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. यह कदम भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. जिले में रात के समय सभी तरह की लाइटें बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक संपूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा. इस दौरान कोई भी बाहरी रोशनी नहीं दिखनी चाहिए, यह आदेश सभी नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्ती से पालन करने को कहा गया है.
जेल और अस्पताल को छूट
इस ब्लैकआउट में केवल अस्पताल और केंद्रीय जेल को छूट दी गई है, लेकिन उनके लिए भी निर्देश है कि सभी खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखे जाएं ताकि अंदर की रोशनी बाहर न दिखे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से जरूरी है और सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए.
Also Read
- Punjab Border Closed: पंजाब सीमा पर अटारी बॉर्डर समेत कई जगहों पर बीटिंग रिट्रीट पर लगा ब्रेक, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा एक्शन
- पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर किया ढेर, अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहा था इंटरनेशल बॉर्डर पार
- Missile Debris Video: अमृतसर के गांवों में मिला मिसाइल का मलबा, स्वर्णनगरी में रात भर गूंजती रही धमाकों की आवाज
गुरदासपुर जिले रणनीतिक महत्व
गुरदासपुर जिले की भौगोलिक स्थिति इसे अत्यंत रणनीतिक महत्व का बनाती है. यह जिला पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच का प्रवेश द्वार है और यहीं से होकर रास्ता कश्मीर घाटी और कांगड़ा घाटी की ओर जाता है. जिले में रंजीत सागर बांध और पोंग बांध जैसे बड़े जलस्रोत भी हैं, जो इसे और महत्वपूर्ण बनाते हैं.
गुरदासपुर का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है. 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय यह जिला पाकिस्तान को मिलने वाला था, लेकिन अंतिम समय में सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा सीमा रेखा में बदलाव के कारण यह भारत का हिस्सा बन गया.