US Israel Iran War

आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता रॉबी कंग को नियुक्त किया नवांशहर का हलका इंचार्ज

आम आदमी पार्टी पंजाब ने वरिष्ठ नेता रॉबी कंग को नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

social media
Kuldeep Sharma

पंजाब में आम आदमी पार्टी  ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र की कमान अपने वरिष्ठ और भरोसेमंद नेता रॉबी कंग को सौंप दी है. पार्टी के राज्य नेतृत्व ने आधिकारिक तौर पर कांग को नवांशहर का नया हलका (Constituency) इंचार्ज नियुक्त किया है. इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

आप पंजाब का बड़ा फैसला

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी संगठनात्मक सूची में रॉबी कंग के नाम पर मुहर लगाई गई है. पार्टी आलाकमान का मानना है कि नवांशहर क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एक अनुभवी चेहरे की जरूरत थी. कांग की नियुक्ति इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.


नई जिम्मेदारी और शुभकामनाएं

रॉबी कंग को इस महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि कांग नवांशहर में सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे. कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें गुलदस्ते भेंट कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.