'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वरदान'- कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह

मंत्री बलवीर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वरदान है. इसमें सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज, दवाइयां और जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है.'

X
Antima Pal

पंजाब: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को जनता के लिए रामबाण बताया जा रहा है. कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह ने सभी लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द स्वास्थ्य कार्ड बनवा लें. उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हर व्यक्ति के लिए वरदान- कैबिनेट मंत्री

मंत्री बलवीर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वरदान है. इसमें सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज, दवाइयां और जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति को अपना स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए ताकि कोई भी बीमारी आने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके.

2300 शुगर रोगियों को मिला लाभ

मंत्री ने योजना के आंकड़े भी साझा किए. उन्होंने बताया कि अब तक 2300 से अधिक शुगर के मरीज इस योजना का लाभ ले चुके हैं. इन सभी मरीजों के इलाज पर सरकार द्वारा करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा साफ बताता है कि योजना कितनी प्रभावी ढंग से काम कर रही है.


बलवीर सिंह ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा- बीमारी को आने से पहले ही रोका जा सकता है. इसके लिए प्राकृतिक और सात्विक भोजन खाएं. जंक फूड, ज्यादा मीठा और तला-भुना खाना कम करें. रोजाना व्यायाम करें, सुबह-शाम टहलें और योगासन करें. स्वस्थ रहने के लिए छोटी-छोटी आदतें बहुत महत्वपूर्ण हैं.'

योजना की खासियतें

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलता है. गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हार्ट, किडनी, लिवर और डायबिटीज के इलाज में यह योजना बेहद कारगर साबित हो रही है. मंत्री ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर नजदीकी सीएससी केंद्र या सरकारी अस्पताल में आवेदन किया जा सकता है. स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है.