menu-icon
India Daily

F&CC चुनाव में AAP के युवराज और कांग्रेस के गौरव भट्‌टी जीते, MLA मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा चुनाव हारे

लुधियाना नगर निगम की F&CC कमेटी के चुनाव में AAP के युवराज सिद्धू और कांग्रेस के गौरव भट्‌टी विजयी रहे. AAP विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा तीसरे स्थान पर रहे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
F&CC चुनाव में AAP के युवराज और कांग्रेस के गौरव भट्‌टी जीते, MLA मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा चुनाव हारे
Courtesy: X

लुधियाना में F&CC के दो सदस्यों के चुनाव में सियासी मुकाबला दिलचस्प रहा. युवराज सिद्धू को सबसे ज्यादा 37 वोट मिले. वहीं गौरव भट्‌टी 29 वोट के साथ दूसरे रहे. अमन बग्गा को 27 वोट मिले. चुनाव के दौरान मतपत्र और मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए.

युवराज सिद्धू सबसे आगे

गुरुनानक देव भवन में हुए चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में थे. युवराज सिद्धू को 37, गौरव भट्‌टी को 29, अमन बग्गा को 27 और भाजपा की रुचि गुलाटी को 15 वोट मिले. सात मतपत्र गलत निशान के कारण रद्द हुए. भट्‌टी के मुताबिक, अमन बग्गा के वॉशरूम जाने के बाद करीब एक घंटे तक काउंटिंग रुकी रही.

मतदान प्रक्रिया पर उठे सवाल

चुनाव सुबह 11 बजे शुरू हुआ. मेयर इंदरजीत कौर ने पहला वोट डाला और चुनाव अधिकारी की भूमिका भी निभाई. कुछ पार्षदों ने मेयर और विधायकों के मतदान अधिकार पर आपत्ति जताई. युवराज सिद्धू ने चुनाव को शांतिपूर्ण बताया और कहा कि मतदान नियमों के अनुसार हुआ. विपक्ष ने हाईकोर्ट जाने की बात कही.

दोनों विधायकों के बेटों की थी सीधी टक्कर

कुलवंत सिंह सिद्धू और मदनलाल बग्गा ने अपने बेटों को चुनाव मैदान में उतारा था. इससे पहले गौरव भट्‌टी ने दोनों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. बाद में निकाय विभाग ने नियुक्तियां रद्द कर दी थी. इस बार युवराज ने 37 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. वहीं अमन पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा सके.