Republic Day 2026

देवकीनंदन महाराज से लेकर अनिरुद्धाचार्य तक, सनातन प्रीमियर लीग में चौके-छक्के लगाएंगे ये संत

देशभर से कड़ी ट्रायल के बाद देशभर से  125 प्रतिभाशाली बच्चों को इस प्रीमियर लीग के लिए चुना गया है. इन बच्चों के लिए रहने-खाने और खेलने की पूरी व्यवस्था मुफ्त में की गई है.

FACEBOOK
Sagar Bhardwaj

इंदौर में जल्द ही एक ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट होने वाला है, जो आम क्रिकेट से बहुत अलग है. यहां 12 से 15 मार्च 2026 तक सनातन प्रीमियर लीग (SPL) का बड़ा आयोजन हो रहा है. इस लीग को देश के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के नेतृत्व में करवाया जा रहा है. यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति को फैलाने का एक नया तरीका है. आमतौर पर संतों को हम मंदिरों या प्रवचन के मंच पर देखते हैं, लेकिन इस बार वे क्रिकेट के मैदान पर बल्ला और गेंद लेकर नजर आएंगे. 

कौन-कौन से संत खेलेंगे मैच

इस लीग में कई प्रसिद्ध संत और कथावाचक हिस्सा ले रहे हैं. इनमें प्रदीप मिश्रा महाराज, इंद्रेश उपाध्याय महाराज, चिन्मयानंद बापू, रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य, त्रिलोचन दर्शन दास और अनिरुद्धाचार्य महाराज जैसे नाम शामिल हैं. आयोजन के राष्ट्रीय सचिव शत्रुध्न तिवारी ने बताया कि ये संत अब तक केवल भक्तों को ज्ञान देते आए हैं, लेकिन अब वे मैदान पर अपनी फिटनेस और टीम स्पिरिट दिखाएंगे. 

युवाओं को सनातन संस्कार सिखाने का नया तरीका

इस टूर्नामेंट का मुख्य मकसद युवाओं में सनातन धर्म के अच्छे संस्कार भरना है. यह बताना है कि सनातन संस्कृति आधुनिक खेलों और फिटनेस के साथ अच्छे से चल सकती है. खेल के जरिए सेवा-भाव जगाना और युवाओं को सही दिशा में ले जाना इसका लक्ष्य है.

 125 चुने हुए बच्चे भी खेलेंगे

देशभर से कड़ी ट्रायल के बाद देशभर से  125 प्रतिभाशाली बच्चों को इस प्रीमियर लीग के लिए चुना गया है. इन बच्चों के लिए रहने-खाने और खेलने की पूरी व्यवस्था मुफ्त में की गई है. ये बच्चे भी संतों के साथ मैच खेलेंगे और अपना टैलेंट दिखाएंगे. यह चार दिन का आयोजन इंदौर में होगा, जहां क्रिकेट, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनोखा मेला लगेगा. यह लीग युवाओं को बताएगी कि खेल और धर्म एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि साथ चल सकते हैं.