मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा! नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. मां बगलामुखी मंदिर के पास एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई.
आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. मां बगलामुखी मंदिर के पास एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई. हादसे में कार सवार सभी 8 श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है. मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, इलाके में रात के समय तेज बारिश हुई थी.
बारिश के बाद मंदिर के पास मौजूद बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव काफी तेज हो गया. इसी दौरान दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार नाले के पास पहुंची और पानी की चपेट में आ गई. तेज बहाव इतना ज्यादा था कि कार पानी के साथ बह गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को सूचना दी गई.
मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ हादसा:
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे. इसी दौरान उनकी कार बरसाती नाले के पास हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलने के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद नाले में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.
Also Read
3 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 8 की मौत:
हादसे में कार सवार 8 लोगों की जान चली गई. इनमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष बताए जा रहे हैं. तेज पानी के बहाव के कारण बचाव दल को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उनके परिवारों तक घटना की जानकारी पहुंचाने की प्रक्रिया भी जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, रात में हुई तेज बारिश के बाद बरसाती नाले में पानी का स्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था. इसी दौरान कार पानी में बह गई. फिलहाल प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है.