US Israel Iran War

पानी भरता रहा, तब भी नहीं मिली लाइफ जैकेट; घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी बारिश काल बनकर आया. जबलपुर के बरगी बांध में हुई क्रूज नाव दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अब क्रूज के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिससे सुरक्षा में चूक और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

X (@surajit_ghosh2 & @kscChouhan)
Meenu Singh

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी बारिश काल बनकर आया. जबलपुर के बरगी बांध में हुई क्रूज नाव दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. क्रूज डूबने के बाद अब अंदर की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं उसने सबका दिल दहलाकर रख दिया है. अब क्रूज के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिससे सुरक्षा में चूक और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो में साफ दिखा जा सकता है कि हादसे से ठीक पहले नाव अस्थिर हो चुकी थी, लेकिन हालात को संभालने में चूक हुई. 

यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं. सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. इस बीच, घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं, जो लापरवाही की ओर इशारा करते हैं.

सुरक्षा में हुई लापरवाही 

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग जल्दबाजी में लाइफ जैकेट निकाल रहे हैं, जबकि कई यात्री बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नजर आ रहे हैं. बचे हुए लोगों का कहना है कि लाइफ जैकेट समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे आपात स्थिति में अफरा-तफरी मच गई और हालत इतनी गंभीर हो गई. ये वीडियो साफ तौर पर क्रूज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

मौसम और चेतावनियों की हुई अनदेखी

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण पानी में लहरें उग्र हो गई थी, तो यात्रियों ने चालक दल को लौटने की सलाह भी दी, लेकिन उसने इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया. बाद में स्थिती बिगड़ गई जिसका नतीजा बहुत भयावह था. 

ओवरलोडिंग भी बनी वजह

कुछ यात्रियों ने दावा किया कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे, यहां तक कि बिना टिकट वाले बच्चे भी मौजूद थे. इससे नाव का संतुलन बिगड़ना स्वाभाविक था.

अंतिम पलों की दर्दनाक कहानी

इस घटना के बाद से ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सबको भावुक कर दिया. बचाव दल को एक महिला का शव मिला, जो अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए हुए थी. वो अपनी अंतिम सांस तक उसे बचाने की कोशिश करती रही. इस घटना ने सबको रुलाकर रख दिया.